Parineeti Raghav wedding Congress MLA Sukhpal Khaira Ask Question: पंजाब कांग्रेस के नेता ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी में हुए खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं। पंजाब कांग्रेस के नेता ने नवविवाहित जोड़े को उनके दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शादी में हुए खर्च को लेकर सवाल भी पूछ लिया। उन्होंने पूछा कि राघव जैसा आम आदमी ऐसी शादी का खर्च कैसे उठा सकता है?
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल पूछा कि AAP के राघव चड्ढा जैसा ‘आम आदमी’ कैसे 7 स्टार होटल में इतनी धूमधाम से शादी का जश्न मना सकता है? उन्होंने कहा कि इस तरह के होटल में एक रात के लिए आपको 10 लाख रुपये तक खर्च करने होते हैं।
पंजाब कांग्रेस के नेता ने कहा कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते वे इतने बड़े खर्चे के लिए जवाबदेह हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी हैं। उन्होंने लिखा कि हालांकि मैं राघव चड्ढा को उनकी पत्नी परनीति चोपड़ा के साथ नई पारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन उन्हें यह बताना होगा कि आम आदमी पार्टी कैसी है?
सुखपाल सिंह खैरा ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और लिखा कि 2.44 लाख रुपये का मामूली आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले उनके (राघव चड्ढा) जैसा ‘आम आदमी’ कैसे 7 स्टार होटल का खर्च उठा सकता है। होटलों में एक रात के लिए 10 लाख रुपये खर्च करके इतनी धूमधाम वाली शादी का जश्न मना सकते हैं? अगर वे आम आदमी हैं तो खास (वीवीआईपी) कौन हैं? (Ambien)
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
7 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
13 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines