Pakistani Drone Entered In Indian Territory With Heroin, तरनतारन: पाकिस्तान कभी अपनी नपाक करूकतों से बाज नहीं आ रहा हैं, एक बार फिर से पाकिस्तान ने भारत में ड्रोन की मदद से घुसपैठ की है। दरअसल, पंजाब के तरनतारन में बीएसएफ को सीमा के पास 1 किलो 330 ग्राम हेरोइन का पैकेट मिला है। जिसे BSF ने पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने उक्त हेरोइन को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर ये हेरोइन तस्कर कर कैसे पहुंचाई जाती।
BSF जवान की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की 103 बटालियन की फौज ड्यूटी पर थी। रविवार रात को लगभग 9.30 बजे बीएसएफ जवान को पाकिस्ता की ओर से कुछ आने का एहसास हुआ। इसी दौरान जब जवानों नाइटविजन कैमरों से देखा तो उन्हें एक भारतीय सीमा में आते दिखाई दिया। ड्रोन को देखते ही बीएसएफ के जवान ने उस पर फायरिंग शुरु कर दी। जवान ने कुछ 8 राउंड फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन दिखाना बंद हो गया।
यह भी पढ़ें: मोगा में नशे की ओवरडोज ने बुझाया एक और घर का चिराग, दो साल पहले हुई थी शादी
सर्च अभियान में मिली हेरोइन
सोमवार की सुबह मेहंदीपुर और कलश के क्षेत्र में बीएसएफ को तलाशी के दौरान इलाके में 1 किलो 330 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ। बता दें कि, क्षेत्र में सर्च अभियान बीएसएफ के कंपनी कमांडेंट ललित कुमार, सरवेश एन राय और खेमकरण थाना के प्रभारी चरण सिंह भुल्लर की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। हेरोइन का पैकेट मिलने के बाद खेमकरण थाने में पुलिस ने अज्ञात तस्करों खिलाफ केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
11 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
3 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
3 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
8 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
9 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
9 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines