Pakistani Drone: अमृतसर सेक्टर में पिछले साल 25 दिसंबर को मार गिराया गया ड्रोन चीन के साथ-साथ पाकिस्तान में 28 अन्य स्थानों पर उड़ाया गया था। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मार गिराए गए ड्रोन के फॉरेंसिक विश्लेषण से ये जानकारी सामने आई है।
BSF के एक सीनियर अफसर ने कहा कि पिछले साल 25 दिसंबर को अमृतसर सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया था। इसके बाद ड्रोन के फॉरेंसिक जांच का आदेश दिया गया था। बता दें कि ड्रोन ने पाकिस्तान की तरफ से भारत में प्रवेश किया था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त ड्यूटी पर सतर्क BSF जवानों ने उसे मार गिराया था।
11 जून को चीन के फेंग जियान में ड्रोन ने भरी थी उड़ान
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर ड्रोन ने 11 जून 2022 को चीन के फेंग जियान जिले में उड़ान भरी थी। बाद में 24 सितंबर से 25 दिसंबर 2022 के बीच इस ड्रोन ने पाकिस्तान में खानेवाल क्षेत्र में 28 बार उड़ान भरी थी। BSF ने कहा कि ड्रोन ने 25 दिसंबर 2022 को शाम करीब 7.45 बजे अमृतसर सेक्टर में सीमा चौकी राजाताल के पास भारतीय क्षेत्र में घुसा था।
आवाज सुनकर BSF जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी की और उसे मार गिराया। ड्रोन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए बीएसएफ मुख्यालय भेज दिया गया था। ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद अमृतसर जिले के गरिंडा पुलिस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।
ड्रोन के जरिए पाक करता है ये नापाक हरकत
बता दें कि ड्रोन के माध्यम से हथियारों और गोला-बारूद के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी बीएसएफ की प्रमुख चिंता रही है। सीमा पर मौजूद BSF की टीम पाकिस्तान से आने वाले और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले ड्रोन अक्सर मार गिराती है। कई बार ड्रोन से हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
पिछले साल BSF ने पाकिस्तान से आने वाले करीब 22 ड्रोन को मार गिराया था। बता दें कि मई 2019 में ड्रग कैरियर डिवाइस के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन का पहला मामला सामने आया था, तब से लेकर अब तक भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ काफी बढ़ गई है।
मार गिराए गए अधिकांश ड्रोन मेड इन चाइना
बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा है कि मार गिराए गए अधिकांश ड्रोन चीन में निर्मित होते हैं और उनकी बैटरी कराची स्थित एक कंपनी द्वारा निर्मित होती है। रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ चलने वाली 2,289 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 2020 में 77, 2021 में 104 और 2022 में 311 ड्रोन देखे गए थे।
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
20 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines