PAK Intruder: भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर तीसरे घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया घुसपैठिया पाकिस्तान के खैबर जिले का रहनेवाला बताया जा रहा है। घुसपैठिए को 9-10 मार्च की रात को पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में गिरफ्तार किया गया है।
बीएसएफ ने कहा कि घुसपैठिए ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की और फिरोजपुर सेक्टर में सीमा चौकी तीरथ के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को देखते ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी ली गई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने खुद को पाकिस्तान के खैबर जिले का निवासी बताया। एसओपी के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़िए – Delhi: ‘अब अगला नंबर केजरीवाल का…’, पेशी पर आए ठग सुकेश का बड़ा दावा, कहा- सबका पर्दाफाश करूंगा
गुरुवार दोपहर भी पाकिस्तानी नागरिक को किया था अरेस्ट
बीएसएफ ने गुरुवार दोपहर पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को भी गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान में सियालकोट जिले के निवासी आमिर रजा के रूप में पहचाने जाने वाले पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने गुरदासपुर सेक्टर में सीमा चौकी निक्का के क्षेत्र में सीमा बाड़ से आगे पकड़ा गया।
सीमा सुरक्षा बल के मुताबिक, घुसपैठिए ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। बीएसएफ के मुताबिक, “प्रारंभिक पूछताछ के दौरान घुसपैठिए ने अपना नाम आमिर रजा बताया। उसने कहा कि वो पाकिस्तान के सियालकोट जिले का रहने वाला है।” बीएसएफ के मुताबिक घुसपैठिए से और पूछताछ जारी है।
और पढ़िए – UP Cabinet: ओबीसी आयोग की रिपोर्ट को मंजूरी, अप्रैल में हो सकते हैं निकाय चुनाव, इन 22 प्रस्तावों पर भी मुहर
8-9 मार्च की रात भी एक घुसपैठिए को किया था गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पंजाब के अमृतसर सेक्टर में राजाताल सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ की 144 बटालियन के जवानों ने भी 8-9 मार्च की दरमियानी रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को रोका था। घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था।
सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि घुसपैठिए ने बांग्लादेशी नागरिक के रूप में अपनी पहचान बताई थी। उससे भी पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines