हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पंजाब में आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी, अमृतसर में BSF ने एक और पाक ड्रोन को मार गिराया

विज्ञापन

Amritsar News: पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर में पाकिस्तान की ओर से आए एक और ड्रोन को मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि चहरपुर गांव के पास भारतीय क्षेत्र में ड्रोन को घुसते हुए देखने के बाद सैनिकों ने उस पर गोलीबारी की और तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर दिया।

सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के चाहरपुर के पास पड़ने वाले इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने फायरिंग कर ड्रोन को मार गिराया। फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर अन्य संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

26 नवंबर को भी पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था

इससे पहले बीएसएफ ने 26 नवंबर को पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। उसी दिन पंजाब के पठानकोट में सीमा के पास दो घुसपैठियों को देखे जाने के बाद बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।

2021 की तुलना में भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोनों की घुसपैठ में वृद्धि हुई है। इस साल सीमा पर लगभग 230 ड्रोन देखे गए हैं, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 104 था। वहीं, ​​2020 में ये आंकड़ा 77 था।

2020 से अब तक पंजाब में कम से कम 297 ड्रोन देखे गए और इस साल अक्टूबर में गुजरात, जम्मू, पंजाब और राजस्थान में भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां देखी गईं। पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) इन ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भेजती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें