Opposition Parties Accepted CM Mann Challenge, चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान ने रविवार को सभी विपक्षियों दलों के अध्यक्ष को खुले तौर पर बहस करने की चुनौती दी थी। सीएम मान की ये चुनौती सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर सहित पंजाब के मुद्दों को लेकर थी। मुख्यमंत्री मान की इस चुनौती को पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल, प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्वीकार कर लिया और कहा कि वो बहस करने के लिए तैयार है।
इन 2 शर्तों पर करेंगे बहस
चुनौती को स्वीकार करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आखिरकार सीएम मान ने ये मान लिया कि विधानसभा में साफ तौर पर बहस नहीं हो पाई थी। नेता प्रतिपक्ष ने सीएम से कहा कि इस बहस में सुप्रीम कोर्ट या फिर हाई कोर्ट के जज भी मौजूद रहने चाहिए, जो बहस में शामिल सभी पार्टियों के लिए मान्य हो। इसके अलावा इस बहस के दौरान मीडिया भी मौजूद होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि ये बहस 2 घंटे की होनी चाहिए और सभी पार्टियों को बोलने का बराबर मौका मिलना चाहिए।
सीएम को सलाह कांग्रेस की सलाह
वहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि पिछले 1.5 साल में सीएम मान जब कोई सवाल किया गया या फिर उन्हें सलाह की गई तो उन्होने अक्सर मुद्दों को भटका दिया। राजा वड़िंग ने सीएम को सलाह देते हुए आगे कहा कि अच्छा होगा कि भगवंत मान SYL मुद्दे पर सभी पार्टी के नेताओं से सार्थक चर्चा करें।
यह भी पढ़ें: Fire Broke in Car : बीच सड़क आग का गोला बनी कार, पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान
भाजपा ने स्वीकार किया चैलेंज
सुनील जाखड़ ने सीएम मान के चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- ‘तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यों लूटा। भगवंत मान जी, पंजाब के हर मुद्दे पर बहस करने के लिए हम हर समय तैयार हैं। पहले आप यह तो बताओ कि पंजाब के पानी के गंभीर मसले पर आपने किस दबाव या सियासी हितों की पूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में घुटने टेके। पंजाब जवाब मांग रहा है।’
संबंधित खबरें
भगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
20 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines