मॉक ड्रिल के दौरान क्या न करें? प्रशासन ने जारी की ‘ऑपरेशन शील्ड’ की एडवाइजरी, इन बातों का रखना होगा ख्याल

ऑपरेशन शील्ड के तहत अमृतसर में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट की तैयारी है। 6 बजे से मॉक ड्रिल और रात 8 बजे से आधे घंटे का ब्लैकआउट रहेगा। प्रशासन ने नियमों का पालन करने की अपील की है। पढ़ें नागरिकों को किन-किन बातों का रखना है ख्याल।

Amritsar Blackout

अमृतसर में 31 मई को होगा ब्लैकआउट

विज्ञापन

अमृतसर में कल ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट किया जाएगा। प्रशासन ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर नागरिकों से सहयोग की अपील की है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अब इस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमृतसर में कब होगा ब्लैक आउट?

सहायक डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित सिंह ने जानकारी दी कि कल शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक रंजीत एवेन्यू स्थित दशहरा ग्राउंड में मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों और इमरजेंसी सेवाओं की तैयारियों की जांच की जाएगी। इसके बाद रात 8:00 बजे से 8:30 बजे तक पूरे अमृतसर शहर में ब्लैकआउट किया जाएगा।

Advertisment

ब्लैकआउट को लेकर मेजर सरीन ने बताया कि इस दौरान सभी नागरिकों को अपने घरों के अंदर रहना चाहिए और घर की सभी लाइटें (अंदर और बाहर) बंद रखनी चाहिए। सड़कों पर वाहन चलाने से बचें और हेडलाइट्स बंद रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने अपील की कि शहर की सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर प्रशासन को सहयोग देना हर नागरिक का कर्तव्य है।

एयरपोर्ट के अलावा इमरजेंसी सेवाओं को रहेगी छूट

ब्लैकआउट से केवल एयरपोर्ट और अत्यावश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। इसके अलावा पूरे शहर में ब्लैकआउट के नियम सख्ती से लागू रहेंगे।

जालंधर और होशियारपुर में भी होगा ब्लैक आउट

‘ऑपरेशन शील्ड’ अभ्यास अमृतसर के अलावा जालंधर, होशियारपुर जैसे अन्य सीमावर्ती जिलों में भी किया जाएगा। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उनके जिले में रात 9:30 बजे से 10:00 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। ब्लैकआउट शुरू होने से पहले सायरन बजाकर इसकी सूचना दी जाएगी और नगर निगम द्वारा संचालित स्ट्रीट लाइट्स समेत सभी गैर-आपातकालीन लाइट्स बंद कर दी जाएंगी।

विज्ञापन

प्रशासन ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि ब्लैकआउट के दौरान इनवर्टर और जनरेटर का उपयोग न करें, घरों की बाहरी लाइटें पूरी तरह बंद रखें, और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। यदि मॉक ड्रिल या ब्लैकआउट के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो, तो 0181-2224417 पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ