पंजाब के अधिकारी अब विमान की जगह ट्रेन में करेंगे सफर, जानें क्यों?

punjab governor banwarilal purohit

punjab governor banwarilal purohit

विज्ञापन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ सरकार ने अधिकारियों के लिए हवाई यात्रा और होटलों में ठहरने पर रोक लगा दी है। मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब प्रशासक और यू.टी. चंडीगढ़ दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों के लिए हवाई यात्रा और स्टार होटलों में ठहरने पर रोक लगा दी है।

फिजूलखर्ची बर्दाश्त नहीं की जाएगी 

राज्यपाल ने सलाहकार को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि सार्वजनिक धन की बर्बादी ना हो और फिजूलखर्ची किसी भी कीमत पर बर्दाश्त ना की जाए। इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे खर्च से संबंधित एक समाचार मेरे संज्ञान में लाया गया था।

विज्ञापन

किसी भी हवाई यात्रा की अनुमति नहीं होगी

इसमें बताया गया था कि अधिकारी दिल्ली के पांच सितारा होटलों में रुके और कमर्शियल उड़ानों में बिजनेस क्लास से यात्रा की। वर्तमान परिस्थितियों पर गहन विचार करने के बाद, यह निर्देशित किया जाता है कि अब से दिल्ली के लिए किसी भी हवाई यात्रा की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली जाने वाले सभी अधिकारी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा करेंगे। इसके अलावा, अधिकारी यू.टी. गेस्ट हाउस, पंजाब भवन या हरियाणा भवन में रुकेंगे, न कि किसी स्टार होटल में।’’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ