NRI Sabha Announces The Date Of Punjab Chief Elections: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत NRI सभा पंजाब के प्रधान के चुनाव 5 जनवरी 2024 को होंगे।
सभा का कार्यकाल 2022 में हुआ समाप्त
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब की NRI सभा राज्य के प्रवासी भारतीयों की भलाई के लिए राज्य सरकार की एक एजेंसी के तौर पर काम करती है। उन्होंने बताया कि NRI सभा पंजाब के प्रधान का कार्यकाल मार्च, 2022 को खत्म हुआ था। उन्होंने कहा कि ज्यादातर प्रवासी पंजाबी आम तौर पर दिसंबर महीने में भारत आते हैं और वह मार्च तक यहां रहते हैं। इसलिए चुनाव करवाने का यह एकदम सही समय है।
जानिए क्या है इस सभी का काम
धालीवाल ने बताया कि NRI सभा पंजाब सरकार की सरपरस्ती के अधीन काम करती है और सभा का मुख्य उद्देश्य पंजाब के प्रवासी भारतीयों की भलाई और हितों के लिए काम करना है। उन्होंने आगे कहा कि NRI सभा पंजाब का मुख्य लक्ष्य प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारा, उनके हकों और जायदादों की रक्षा करने का है।
मुख्यमंत्री पंजाब इस सभा के चीफ पैटर्न
उल्लेखनीय है कि NRI सभा पंजाब की एक सोसायटी है जो पंजाब सरकार की मंजूरी से सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत रजिस्टर्ड है और मुख्यमंत्री पंजाब इस सभा के चीफ पैटर्न हैं। बता दें कि कमिशनर जालंधर डिविजन सभा के चेयरमैन हैं, जबकि राज्य के सभी डिप्टी कमिशनर NRI सभा की जिला इकाईयों के चेयरमैन हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
17 mins agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
6 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
19 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
2 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines