National Highway Projects in Punjab : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब को एक अहम सौगात दी है। उन्होंने बुधवार को होशियारपुर में 29 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। सरकार के अनुसार इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार समेत कई सांसद-विधायक मौजूद रहे।
केंद्र सरकार का उद्देश्य इन प्रोजेक्ट्स के जरिए क्षेत्र के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ आर्थिक विकास को रफ्तार दी जाए। गडकरी का कहना है कि ये पहल स्थानीय आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करेगी, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाएगी और माल परिवहन की स्थिति भी बेहतर होगी।
प्रोजेक्ट्स के तहत किए जाएंगे ये काम
इन प्रोजेक्ट्स के तहत होशियारपुर-फगवाड़ा रोड को चार लेन का किया जाएगा। लुधियाना के लढ़ोवल बाईपास को जीटी रोड और नेशनल हाईवे 5 से जोड़ने के लिए चार लेन का किया जाएगा। लुधियाना सिटी में छह लेन का हाईवे और दो रेलवे ब्रिज बनाए जाएंगे।
नेशनल हाईवे 703ए पर जलंधर-कपूरथला सेक्शन को चार लेन का किया जाएगा। तलवंडी भाई से फिरोजपुर जाने वाली सड़क चार लेन की होगी। नांगल में चार लेन के ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जलंधर-माखू रोड को मजबूत किया जाएगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर हमेशा BJP की प्राथमिकता
इस दौरान गडकरी ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण हमेशा भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ग्रामीण सड़क योजना की शुरुआत की थी। वर्तमान सरकार सड़कों, पुलों, एक्सप्रेसवे और ग्रीन एक्सप्रेसवे आदि पर बहुत पैसा खर्च कर रही है।
कम हो जाएगा सफर में लगने वाला समय
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब ये प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे तो लुधियाना से रूपनगर की यात्रा एक घंटे में हो जाया करेगी जिसमें अभी डेढ़ घंटे लगते हैं। फगवाड़ा से होशियारपुर जाने में एक घंटा लगता है, यह समय आधा हो जाएगा।
चार घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से अमृतसर
उन्होंने 670 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली-अमृतसर-कटरा प्रोजेक्ट पर भी बात की। गडकरी ने कहा कि जब यह पूरा हो जाएगा तो दिल्ली से अमृतसर पहुंचने में 4 घंटे का और दिल्ली से कटरा पहुंचने में छह घंटे का समय लगेगा।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
13 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines