हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुरुद्वारे में निहंग सिख ने की युवक की हत्या, बेअदबी का आरोप 

Phagwara nihang sikh kills youth: पुलिस ने आरोपी निहंग सिख को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर वारदात की वीडियो से साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

विज्ञापन
निहंग सिख ने की युवक की हत्या

Phagwara nihang sikh kills youth: कथित बेअदबी को लेकर पंजाब के फगवाड़ा में निहंग सिख ने गुरुद्वारे में युवक की हत्या कर दी है। निहंग की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उसने हत्याकांड की खुद जिम्मेदारी ली और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। युवक पर सिख धर्म की बेअदबी करने का आरोप है। हालांकि इस बारे में स्थानीय पुलिस ने अभी चुप्पी साधी हुई है। पुलिस के अनुसार मामला संवेदनशील है। निहंग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों से परामर्श कर उसकी मानसिक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। किसी प्रकार की लॉ एंड ऑर्डर की दिक्कत न हो इसके वीडियो इंटरनेट से हटवाई जा रही है।

पुलिस पहुंचने पर निहंग ने खुद को किया कमरे में बंद

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी कि फगवाड़ा के Chaura Khooh गुरुद्वारे में किसी की हत्या हो गई है। पता लगते ही फगवाड़ा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। संवेदनशील मामला होने के चलते इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। जब पुलिस गुरुद्वारे में दाखिल हुई रमनदीप सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

निहंग को हिरासत में लिया गया

धार्मिक स्थल में पुलिस पहुंचने से इलाके में तनाव हो गया। लोग गुरुद्वारे के आसपास एकत्रित होने लगे। लोगों ने गुरुद्वारे में पुलिस के जाने पर आपत्ति जाहिर की। किसी तरह पुलिस के सीरियर ऑफिसर ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को काबू में किया। फिर निहंग को हिरासत में लिया गया। निहंग अभी घबराया हुआ है। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस उसे समीप के अस्पताल लेकर गई। जहां उसका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

बेअदबी का है आरोप

पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में आरोपी अभी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। मामला संवेदनशील होने के कारण घटनास्थल के आसपास फिलहाल पुलिस तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित जिला अस्पताल में रखवा दिया है। मरने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उस पर बेअदबी का आरोप था। सिख धर्म, धार्मिक ग्रंथ, चिन्ह का अपमान करना बेअदबी के अंतर्गत आता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola