Hit and Run in Punjab, मोहाली: खरड़-खानपुर हाईवे पर उस वक्त हड़कंफ मच गया जब लुधियाना नंबर की एक कार 5 लोगों पर चढ़ गई। ये घटना रविवार देर शाम की है। दरअसल, खरड़-खानपुर हाईवे पर एक बेकाबू कार ने पहले तो बाइक को टक्कर मारी, फिर एक एक्टिवा स्कूटी और साइकल सवार पर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई, इसके बाद भी कार रुकी नहीं और बाइक को 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि कार का मालिक एक नाइजीरियन छात्र है।
कैसे हुआ हादसा
हादसे में घायल के परिजन ने पुलिस को बताया कि वो लोग एक्टिवा पर सवार थे, वहीं, उसकी भाभी, भतीजे संग एक और महिला रिश्तेदार बाइक पर सवार थी। सभी सड़क पर शांति से जा रहे थे, इतमें लुधियाना नंबर की एक कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक पर सवार भाभी और भजीता नीचे गिर गए, फिर बाइक डिवाइटर से टकरा गई और दूसरी महिला सड़क पर गिर गई। सभी घयालों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: माता रानी के मंदिर में टिप्पणी कर बुरा फंसे पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम, अब मांगनी पड़ी माफी
जानकारी के अनुसार, हादसे में दो महिलाओं के टांग और बाजू टूट गई है। वहीं, एक युवक भी गंभीर रूप से घायल है।जिसमे से 2 की हालत ज्यादा गंभीर थी, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल सभी लोग फतेहगढ़ साहिब के गांव नानोवाला के निवासी हैं।
पुलिस ने ली कार की तलाशी
हादसे के बाद स्थनीय लोगों ने नाइजीरियन कार चालक को उसके दोस्त के साथ मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची औक आरोपी नाइजीरियन ड्राइवर और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उन्हें कार में बियर की बोतल और चिप्स के पैकेट मिले। लोगों का आरोप है कि नाजीरियन छात्र बियर पी कर गाड़ी चला रहा था।
संबंधित खबरें
'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
59 mins agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
21 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines