NIA arrest harvinder singh: अटारी ड्रग मामले में एनआई को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने मामले में मास्टर माइंड हरविंदर सिंह उर्फ सोशी पन्नू को गिरफ्तार किया है। पन्नू की लंबे समय से तलाश थी, इससे पहले एनआईए मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो पन्नू नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
102 किलो मादक पदार्थ पकड़ा था
जांच एजेंसी के अनुसार हरविंदर सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के नौशेरा पनून गांव का रहने वाला है। प्राथमिक शिक्षा उसने गांव में ही की है। बता दें कि एनआईए ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर अटारी इलाके में 102 किलो मादक पदार्थ पकड़ा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए नशीले पदार्थ की कीमत 700 करोड़ रुपए आंकी गई थी।
कई बड़े नामों का खुलासा कर सकता है
जांच एजेंसी ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसकी निशानदेही पर कई ठिकानों पर धरपकड़ के बाद पन्नू को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार एनआईए की पूछताछ में पन्नू तस्करी के रैकेट से जुड़े कई बड़े नामों का खुलासा कर सकता है। एनआईए सूत्रों के अनुसार हरविंदर इंडिया में मादक पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से सक्रिय है, वह उसकी क्वालिटी चैक करने और खेप में भारत में अलग-अलग पहुंचाना सुनिश्चित करता था।
हथियारों की खरीद-फरोख्त
अब पन्नु से पूछताछ कर ड्रग हेंडलरों को पता लगाया जा रहा है। ड्रग्स के रैकेट में कौन लोग उससे जुड़े हुए हैं, किस तरह और किन रूट से होकर नशीला पदार्थ पंजाब से निकलकर पूरे देश में पहुंचाया जाता था इसका पता किया जा रहा है। एनआईए के अनुसार हरविंदर सिंह तस्करी से कमाए पैसों को अलग अलग तरीके से प्रॉपर्टी, हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य अवैध कामों में लगाता था। बताया जाता है कि वह हवाला के जरिए भी ड्रग्स और हथियारों का काम करता था।
संबंधित खबरें
'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
3 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
3 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
3 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
3 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
5 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
5 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines