NIA Action Khalistani Pannu : राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एनआईए ने पन्नू की अमृतसर और चंडीगढ़ की सम्पत्तियों को जब्त कर लिया है जिसमें उनका चंडीगढ़ स्थित घर की भी कुर्की की गई है। पन्नू ने जी 20 के दौरान कुछ पंजाबी लड़कों को उकसाकर, आयोजन स्थल के पास खालिस्तानी नारें लगाए थे।
पन्नू ने खोया सम्पत्ति का मालिकाना हक़
NIA ने पन्नू की जिस सम्पत्ति को जब्त किया है उसमें उनका अमृतसर जिले के खानकोट गांव में पैतृक घर और इसके अलावा 46 कनाल कृषि संपत्ति शामिल है। चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में पन्नू के आवास के बाहर चिपकाए गए संपत्ति जब्ती नोटिस में लिखा है, मकान नंबर का 1/4 हिस्सा, 2033 सेक्टर 15-सी चंडीगढ़, गुरपतवंत सिंह पन्नू, जो एनआईए मामले RC- 19/2020 NIA/DLI में घोषित अपराधी है।
गैरकानूनी गतिविधि की रोकथाम अधिनियम की धारा की 33(5) के तहत राज्य द्वारा जब्त कर ली गई है। 1967 एनआईए विशेष अदालत, एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब के आदेश द्वारा, दिनांक 14/09/2023। यह आम जनता की जानकारी के लिए है। एनआईए के इस कदम के बाद चंडीगढ़ स्थित मकान पर पन्नू ने मालिकाना हक़ खो दिया है, अब यह सम्पत्ति सरकार की हो चुकी है। इससे पहले 2020 में भी उनकी सम्पति की कुर्की की गई।
पन्नू ने दी थी धमकी
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के खालिस्तानी आतंकी गुरदीप सिंह निज्जर पर दिए बयान के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई। जहां एक-दूसरे देशों ने राजदूतों को हटा दिया। इस दौरान गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करके कनाडा में रह रहे हिन्दुओं को धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
अमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
9 hrs agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
20 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
1 day agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 day agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
4 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
4 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
4 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
4 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines