Live Updates
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: पंजाब के कर्मचारियों का कब मिलेगा DA?
पंजाब के कर्मचारी हमारी रीढ़ की हड्डी हैं. उनका भत्ता उन्हें जरूर मिलेगा. हमने जितनी भी स्क्रीमें शुरू की है, उसमें से कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है. हम जब स्कीम बनाते हैं तो सभी के लिए बनाते हैं. हमारे यहां कर्मचारियों के लिए भी बिजली फ्री है.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: बीजेपी-अकाली अपना घर संभालें: भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ED और CBI सिर्फ डराने के लिए है. पीएम मोदी ने 12 वर्षों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की. बीजेपी और अकाली दल अपना घर संभालें.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: हरभजन सिंह से नहीं लिया कोई पैसा
हरभजन सिंह से राज्यसभा के बदले एक रुपये भी नहीं लिए, अगर लिया होता तो वो एक रुपया हमारे लिए गोली की तरह होता- सीएम भगवंत मान
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा होंगे अरविंद केजरीवाल- CM भगवंत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2029 के आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से प्रधानमंत्री का चेहरा अरविंद केजरीवाल होंगे.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: देरी से रजिस्ट्रेशन पर भी मिलेगा पूरा पैसा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को भरोसा देते हुए साफ किया है कि रजिस्ट्रेशन की कोई आखिरी तारीख (डेडलाइन) नहीं है. इसलिए महिलाओं को किसी भी तरह की जल्दबाजी करने या घबराने की जरूरत नहीं है.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: पंजाब में 'आम आदमी पार्टी' के लिए कौन सी पार्टी है बड़ी चुनौती?
भगवंत मान ने कहा- हमारा मुकाबला खुद के साथ है. हमने जो काम किया है, हमें उससे बेहतर करना है. पंजाब को फिर से नंबर-1 बनाना हमारे लिए चुनौती है. हमें और आगे मौका मिलेगा तो हम हर क्षेत्र में ऊपर जाएंगे. हमारा मुकाबला किसी पार्टी से नहीं है. आगामी पंजाब चुनाव में 'आम आदमी पार्टी' लगा सकती है 100 सीटों की सेंचुरी.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: मजीठिया की एक ही डेजिग्नेशन है 'साला'- CM भगवंत मान
मजीठिया की एक ही डेजिग्नेशन है 'साला', हम कर देंगे लंबे समय के लिए बंद- CM भगवंत मान
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: देश बचाना है तो पंजाब बचाओ
पंजाब की 30-35 प्रतिशत पुलिस बीएसएफ के साथ काम करती है. दुश्मन की पहली गोली पंजाब के सीने पर आएगा. हमें केंद्र का भी सहयोग मिलता है. इसलिए देश बचाना है तो पहले पंजाब बचाओ.- मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: हमारी स्कीम सिर्फ चुनाव के लिए नहीं
हमारी स्कीम सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, 1 जुलाई से महिलाओं को 1-1 हजार रुपये मिलेंगे- सीएम मान सिंह
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: नशा मुक्त पंजाब के लिए क्या कर रही है सरकार?
पंजाब सरकार ने एक मुहिम चलाई है, जिससे कई युवाओं को नशा से मुक्ति मिल चुकी है. साथ ही सप्लाई चेन भी तोड़ी. रिहैब सेंटर भी बनाए गए.
न्यूज 24 के साथ हमारा बहुत पुराना रिश्ता- भगवंत मान
न्यूज 24 के साथ हमारा बहुत पुराना रिश्ता- भगवंत मान
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: गरीब परिवार के बच्चों को भी डिजिटल क्लासरूम
हरजोत सिंह ने आगे कहा कि अब गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक लैब और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पढ़ाई कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि आज पंजाब के सरकारी स्कूल निजी नामी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: बदल रही है सरकारी स्कूलों की सूरत
पत्रकार गरिमा सिंह के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार का सबसे बड़ा फोकस राज्य के बच्चों को मुफ्त और बेहतरीन शिक्षा देना है. उन्होंने गर्व से कहा कि ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की शुरुआत के बाद से पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: पंजाब आज शिक्षा के चार्ट में सबसे आगे
शिक्षा मंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट भी इस बात की गवाह है कि पंजाब आज शिक्षा के चार्ट में सबसे आगे चल रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंजाब के हर बच्चे का भविष्य संवारना है और इस दिशा में काम लगातार जारी रहेगा.
क्या भगवंतमान सरकार फिर से बनी तो मंत्रियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे?
हरजोत सिंह ने इस सवाल के जवाब में कहा कि अगर हमारे मुख्यमंत्री ऐसा कहते हैं तो जरूर मैं भी ये दावा कर सकता हूं.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: कॉर्पोरेट और निजी अस्पतालों से अपील
हर गरीब तक विश्वस्तरीय इलाज पहुंचाने के लिए कॉर्पोरेट और निजी अस्पतालों को भी आगे आना होगा. उन्होंने निजी अस्पतालों के संचालकों से अपील की कि वे अपने यहां कम से कम 20 प्रतिशत बेड सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं (जैसे मुख्यमंत्री सेहत योजना) के तहत आने वाले मरीजों के लिए आरक्षित रखें.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: जमीनी स्तर पर मुफ्त इलाज
वर्तमान में पंजाब के गांवों में 565 और शहरी व पिछड़े इलाकों में 318 क्लीनिक पूरी तरह सक्रिय हैं, जो जमीनी स्तर पर मुफ्त इलाज और दवाइयां मुहैया करा रहे हैं.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: स्वास्थ्य हर नागरिक का बुनियादी अधिकार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य को हर नागरिक का बुनियादी अधिकार मानती है. उन्होंने बताया कि राज्य में ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं के फर्क को मिटाने के लिए ‘आम आदमी क्लीनिक’ का तेजी से विस्तार किया जा रहा है.
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: दिल्ली के चुनाव पर अमन अरोड़ा का बयान
अमन अरोड़ा ने कहा कि चाहे दिल्ली चुनाव है, चाहे बंगाल चुनाव है, दोनों ही निष्पक्ष चुनाव नहीं थे। इसकी वजह वोट काटना है। इसी वजह से दिग्गज नेता चुनाव हार गए। 31 सीटों पर बंगाल में बीजेपी की जीत का मार्जिन कम था और वोटें ज्यादा कटी थी। फ्री एंड फेयर इलेक्शन हो तो न बीजेपी टिकेगी न कांग्रेस टिकेगी। अगर लूट-चोरी के साथ चुनाव लड़ना है तो प्रतियोगिता का मतलब ही क्या।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: बीजेपी की जीत का दावा भी ठुकराया
बीजेपी और अकाली दल मिलकर सरकार बना लें पंजाब में यही बड़ी बात है। क्योंकि इन्हें आज तक 60 से 65 से ज्यादा सीटें मिली ही नहीं। आम आदमी पार्टी इससे ज्यादा, बहुमत वाली सीटों तक जीत रही है। बीजेपी 2 से 60 तक कैसे पहुंच जाएगी। कांग्रेस भी अपने बूते पर सरकार नहीं बना सकती।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: कांग्रेस से पंजाब में गठबंधन हो सकता है?
फिलहाल कांग्रेस के साथ गठबंधन की जरूरत महसूस नहीं है। पंजाब में कांग्रेस बंटी हुई है। नवजोत सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल खैहरा, चरणजीत सिंह चन्नी जितने भी कांग्रेसी लीडर हैं, आपस में गठबंधन कर ले, यही बड़ी बात है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: पंजाब इलेक्शन में छापेमारी का फीयर फैक्टर है या नहीं?
सवाल के जवाब में अमन अरोड़ा ने कहा कि अमन ने कुछ नहीं किया है? ईडी ले जाना चाहे तो ले जाए, सीबीआई ले जान चाहे तो ले जाए। आम आदमी पार्टी डर के दबाव में कोई चुनाव नहीं लड़ती।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: गौरव धीर पर अमन अरोड़ा का बयान
अमन अरोड़ा ने कहा कि गौरव धीर दोस्त-भाई है और रहेगा। उसके बिजनेस के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं। मैं न गौरव का प्रवक्ता हूं और न ही ईडी का प्रवक्ता हूं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: बीजेपी पर राघव-अशोक को डराने का आरोप लगाया
अमन अरोड़ा ने कहा कि राघव और अशोक मित्तल जिस पार्टी में गए हैं, वो अंबानी-अडाणी की पार्टी है। चलन बनता जा रहा है कि जिसकी सरकार इडी, सीबीआई, चुनाव आयोग उसी के होंगे। बीजेपी ने उन्हें धमकाया और वे डरकर आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में चल गई।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: राघव चड्ढा ऐसा करेंगे क्या पहले से पता नहीं था?
राघव चड्ढा इतने लोगों को लेकर चले गए। क्या अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आपको समझा नहीं आया कि ऐसा होने वाला है। इसके जवाब में अमन अरोड़ा ने कहा कि अगर इतना मान सम्मान मिलने के बाद भी लोग साथ छोड़कर चलते जाते हैं तो क्या कर सकते हैं। मुझे वजह समझ आएगी तो आप लोगों को बता देंगे। राघव अगर उपनेता रहते हुए भी बीजेपी की लाइन टो करेंगे तो क्यों न हटाया जाए। पहले हटा देते तो पहले चले जाते। न हटाते तो शायद नहीं जाते। जहां इतना मान-सम्मान मिला हो वहां ऐसा करना शोभा नहीं देता। राघव का तो डेढ़ साल से चल रहा था। अशोक मित्तल के साथ क्या हुआ था जो चले गए। बीजेपी ने किसी के उसूल छोड़े, न किसी की आंख की शर्म छोड़ी।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: फ्रीबीज वाला मॉडल पंजाब में फेल होगा
अमन अरोड़ा ने कहा कि फ्रीबीज अगर फेल मॉडल है तो कामयाब मॉडल है। बंगाल और दिल्ली में फेल हुआ तो क्या। फ्रीबीज की ओर लोग ज्यादा भागते हैं। इसलिए पार्टियां चुनाव जीत जाती हैं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: तीखी धार पर चल रहा पंजाब
अमर अरोड़ा ने कहा कि तीखी धार पर पंजाब चल रहा है। अगर 4 लाख करोड़ के कर्ज और मंदी के बीच भी देश को चला रहे हैं तो यह बड़ी बात है। सरकार को होने वाली कमाई सैलरी, पेंशन और कर्ज का ब्याज देने में चली जाती है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: अमन अरोड़ा का कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ने का दावा
अमन अरोड़ा ने कहा कि सब्सिडी भी देनी पड़ेगी और कमाई भी करनी पड़ेगी। 600 यूनिट बिजली फ्री देने पर 23000 करोड़ सब्सिडी पहुंच गई थी, जिसे घटाकर 13000 करोड़ पर ले आए। अगर सुविधाएं दे रहे हैं तो फ्रीबीज पर सब्सिडी का बोझ कम हुआ है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: अमन अरोड़ा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
70 साल में पंजाब का एक्साइज रेवेन्यू 6000 करोड़ था। 4 साल में हमने 13000 करोड़ तक पहुंचा दिया। जीएसटी की कलेक्शन भी बढ़ी है। सरकार के खजाने पर उसका हक है, जो सबसे ज्यादा जरूरतमंद है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: भगवंत मान की सरकार बनने का दावा किया
बरिंदर गोयल ने कहा कि बीजेपी वालों ने 42000 वोट काटकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराया। पंजाब में भी ऐसा ही करने की कोशिश है। कांग्रेस और बीजेपी पंजाब में फेल हैं। दोनों के पास पंजाब में वोट नहीं हैं। 750 किसान शहीद कराए। 2-4 सीटें दोनों को मिल जाएंगी, लेकिन जनता आप को लेकर काम के आधार पर जिताएगी।जनता ही अर्श पर बिठाएगी, जनता ही फर्श पर बिठाएगी।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: पंजाब में माइनिंग पर बड़ा दावा
पंजाब में अवैध माइनिंग पर कोई भी सवाल उठा देता है। पूरे देश का सर्वे होता है कि माइनिंग सेक्टर में राज्य सरकार क्या कर रही? उसमें हम अपनी कैटेगरी में फर्स्ट आए और 200 करोड़ का अवार्ड केंद्र सरकार ने दिया। 1400 एफआईआर और 1500 चालान किए। हाईवे के लिए फ्री मिट्टी प्रधानमंत्री के अनुरोध पर दी।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: झगड़े केंद्र सरकार करा रही
पंजाब का फायदा होगा। पंजाब को पानी मिलेगा। पंजाब का किसी के साथ कोई विवाद नहीं। केंद्र सरकार तो आदेश लागू कर देती, जमीनी स्तर पर लागू होगा या नहीं, कोई मतलब नहीं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: केंद्र सरकार के फैसला स्वीकार है या नहीं?
बरिंदर गोयल कहते हैं कि देश तो ट्रंप चल रहे हैं, केंद्र सरकार पंजाब-हरियाणा के पानी विवाद पर क्या फैसला लेगी? इन पर क्या भरोसा करें।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: पंजाब-हरियाणा में पानी विवाद पर बोले बरिंदर कुमार गोयल
खनन एवं जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान को 16 किलोमीटर नहर बनाकर कर दी। एसवाईएल नहर बनाने का फायदा क्या है। पंजाब है नहीं, पंजाब से मांग रहे। यमुना का समझौता पंजाब से हुआ। लेकिन पानी नहीं दिया गया। हरियाणा के दे दिया। पानी कम हो गया तो समझौते का मतलब ही नहीं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: भगवंत सिंह मान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की
हरपाल चीमा ने कहा कि बीजेपी के पास कोई फेस नहीं है। कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह फेल साबित हुए तो बचे भगवंत मान, जो इस बार फिर बहुमत हासिल करके सरकार बनाएंगे। पिछले चुनाव में 92 सीटें मिली थीं। इस बार चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। बीजेपी को 2 सीट मिली थीं, इस बार भी 2 मिल ही जाएंगी।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: कांग्रेस के दावों को फेल बताया
हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस का दावा था कि घर-घर रोजगार देंगे, करप्शन खत्म करेंगे, बेअदबी करने वालों के खिलाफ कानून लाएंगे। माफिया आया, रेत माफिया, सड़क माफिया, एक्साइज माफिया आया।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: नवजोत सिद्धू पर हरपाल चीमा का बड़ा बयान
नवजोत सिद्धू जब से कांग्रेस से गए, कमेंट्री कर रहे हैं। जब तक कांग्रेस में रहे, कमेंट्री बंद थी। बीजेपी में आ जाए, लेकिन जनता स्वीकार नहीं करेगा। उनका राज भी लोग देख चुके हैं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: कांग्रेस को खत्म हो चुकी पार्टी बताया
हरपाल चीमा ने बताया कि 3 दिन पहले अशोक मित्तल ईडी के आरोपी थे और 3 दिन बाद वे बीजेपी के नेता बन गए। उन्हें छापेमार कराकर डराया धमकाया गया। इसलिए उन्होंने भाजपा छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ले। हरभजन सिंह को डराया कि बीसीसीआई में कमेंट्री नहीं करने देंगे, यह कहकर धमकाया।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: बीजेपी को प्रतिद्वंदी मानने के सवाल पर बोले हरपाल चीमा
हरपाल चीमा ने बताया कि बेअदबी के खिलाफ कानून भगवंत मान सरकार ने बनाया। बीजेपी ड्रामा करती है। नायब सैनी पगड़ी पहनकर पंजाब आकर नाटक करते। पंजाब के लोग ड्रामेबाजों को स्वीकार नहीं करेंगे।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: हरपाल चीमा ने एसआईआर पर सवाल उठाए
हरपाल चीमा ने एसआईआर पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय ही वोटर लिस्ट अपडेट क्यों कराई जाती। बिहार में, बंगाल में चुनाव के समय कराया। वोट काटने के लिए ऐसा किया जाता है। एसआईआर के टूल बनाकर देश के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: बीजेपी पर लगाए इकोनॉमी खराब करने के आरोप
हरपाल चीमा ने कहा कि वन पार्टी वन नेशन नहीं होगा। लेकिन बीजेपी वन पार्टी वन नेशन पर काम कर रही। जबकि दूसरी पार्टियों को भी मौका मिलना चाहिए। देश की डेमोक्रेसी खतरे में है। बीजेपी की मोदी सरकार वोट काट रही है। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग किया। 90 लाख वोट काटकर सरकार बनाई। विजय रथ नहीं चोरी रथ चल रहा है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़ने पर बोले हरपाल चीमा
हरपाल चीमा ने कहा कि क्या भारत देश को अमेरिका चलाएगा? डोनाल्ड ट्रंप चलाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को बस्ती बनाने का जिम्मा उठाया है। अमेरिका हमारे स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था लड़खड़ रही है। विदेश नीति फेल हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे बस घूमने तक रह गए, नीतियां फेल हो गईं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: पंजाब में सरकार अरविंद केजरीवाल चलाते हैं या भगवंत मान?
हरपाल चीमा ने इस सवाल के जवाब में बताया कि अरविंद केजरीवाल सलाहकार हैं। सरकारी भगवंत मान की है तो वही चलाएंगे। मोहल्ला क्लिनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस दिल्ली मॉडल हैं। प्राइवेट स्कूल छोड़ सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे। दिल्ली मॉडल पंजाब में अपनाया गया है, लेकिन फैसले भगवंत मान ही लेते हैं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: महिलाओं के खाते में पैसे डालने की गारंटी पर बोले हरपाल चीमा
हरपाल चीमा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि पंजाब की महिलाओं के खाते में 1000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और अनुसूचित जाति-जनजाति को 1500 रुपये मिलेंगे। पिछली कैबिनेट में फैसला लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: मोहल्ला क्लिनिक पर हरपाल चीमा का खुलासा
हरपाल चीमा ने बताया कि भगवंत मान सरकार 4 साल में 2000 मोहल्ला क्लिनिक खोल चुकी है। इनमें करीब 40 टेस्ट फ्री कराए जाते हैं। मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं और सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: स्कूल टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा
हरपाल चीमा ने बताया कि स्कूलों में कैंपस मैनेजर रखे हैं, जो स्कूलों की देखभाल करते हैं। इससे टीचर्स का काम कम हुआ। टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा जाता है। 13000 कच्चे टीचर्स को पक्का किया।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: एजुकेशन बजट में 63 प्रतिशत का इजाफा किया
हरपाल चीमा ने बताया कि आज पंजाब के सभी स्कूलों में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे दीवार, टॉयलेट, लाइब्रेरी, बेंच, क्लासरूम आदि बनवाए हैं। इसके लिए लिए एजुकेशन बजट में 60 प्रतिशत का इजाफा किया था। पंजाब के बच्चों को खेल में आगे बढ़ाने के लिए स्कूलों में एस्ट्रोटर्फ बनवाए हैं।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा पूरा किया
हरपाल चीमा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की दूसरी गारंटी 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया गया। 3 महीने के अंदर इसे लागू किया गया था।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: पहली गारंटी पूरी करने का दावा किया
हरपाल चीमा ने बताया कि पंजाब का बॉर्डर 555 किलोमीटर पाकिस्तान से लगता है। पहली गारंटी के तौर पर एक्स सर्विसमैन को वादा किया था कि सम्मान के तौर पर एक करोड़ की सम्मान राशि देंगे। यह वादा पूरा किया गया है, अगर पंजाब के जवान सरहद पर शहीद होते हैं। 3 महीने के अंदर यह वादा पूरा किया गया था।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: हरपाल चीमा ने बताई सरकार की अचीवमेंट
कैपिटल एक्सपेंडचर बढ़ रहा है तो पंजाब ग्रोथ कर रहा है। आम आदमी पार्टी की भंगवत मान सरकार पंजाब का इंफ्रास्ट्रक्चर और कमाई दोनों बढ़ा रही है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: 4 लाख करोड़ के कर्ज पर चीमा का बड़ा बयान
पंजाब में अकाली दल की सरकार रही। उन्होंने पंजाब की इकोनॉमी को बर्बाद किया। कोई ऐसा काम नहीं किया कि पंजाब की इकोनॉमी को बूस्ट मिले। पंजाब की जीडीपी आज 45.16 प्रतिशत है। पहले यह सिर्फ 42 प्रतिशत थी। अरविंद केजरीवाल ने 5 गारंटियां दी थीं, जिन्हें 4 साल में भगवंत मान सरकार ने पूरा किया।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: हरपाल चीमा ने बताए एक्साइज कलेक्शन के आंकड़े
27395 करोड़ एक्साइज कलेक्शन कांग्रेस सरकार के समय में जुटाए गए थे। 53051 करोड़ रुपये एक्साइज कलेक्शन आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार अब तक 4 साल कलेक्ट कर चुकी है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: जीएसटी कलेक्शन पर हरपाल सिंह चीमा का खुलासा
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 61286 करोड़ रुपये जीएसटी की कलेक्शन 5 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब तक की है और 121600 करोड़ रुपये पंजाब के खजाने में आ जाएग। यह ईमानदार सरकार का नतीजा है।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: युवाओं को नौकरियों का रोडमैप भी पेश किया जाएगा
पंजाब कॉन्क्लेव 2026 में सरकार के वक्ताओं के द्वारा नौकरियों और युवाओं के लिए अवसरों पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। पंजाब के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवसर पैदा करने के उद्देश्य से बनाई गई रणनीतियों पर चर्चा के दौरान रोजगार सृजन और युवा सशक्तिकरण प्रमुख विषय बने रहेंगे।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं पर बात करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान
आज कॉन्क्लेव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा पंजाब के विकास, जन कल्याण सुविधाओं, बुनियादी ढांचे के विस्तार और युवाओं के लिए आर्थिक अवसरों पर अपनी सरकार के दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।
[LIVE Updates] News 24 Punjab Conclave 2026: कॉन्क्लेव में प्रदेश के इन मुद्दों पर फोकस रहेगा
आज दिन भर चलने वाले पंजाब कॉनक्लेव में भगवंत मान समेत शीर्ष मंत्री आर्थिक सुधार, रोजगार सृजन, शासन सुधार और राज्य के भविष्य के रोडमैप को आकार देने वाली विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए एक साथ बैठेंगे।
पंजाब के विकास और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करने के लिए सोमवार, 1 जून को पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके कई मंत्रियों ने न्यूज24 के तीखे सवालों का जवाब दिया. यह सम्मेलन मोहाली के होटल रेडिसन रेड में आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब के विकास, शासन, शिक्षा, हेल्थ, उद्योग और भविष्य के रोडमैप पर संवाद करके मंथन किया गया. चीफ गेस्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और कई दिग्गज हस्तियां भी बतौर मेहमान पंजाब समिट में शिरकत की.
समिट में मुख्यमंत्री समेत ये मंत्री कर रहे संवाद
- भगवंत सिंह मान (मुख्यमंत्री, पंजाब)
- हरपाल सिंह चीमा, वित्त मंत्री
- बरिंदर कुमार गोयल, खनन एवं जल संसाधन मंत्री
- अमन अरोड़ा, उद्योगी मंत्री और पंजाब आप अध्यक्ष
- डॉ. बलबीर सिंह (स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब)
- हरजोत सिंह बैंस, शिक्षा मंत्री
मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके कई मंत्री News 24 चैनल के साथ भी जुड़ें और पंजाब के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में बताया, साथ ही अहम सवालों का जवाब दिया.
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
8 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
9 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines