New Cyber Scams With Woman in Coimbatore: साइबर स्कैम को लेकर सरकार और कानून की तरफ से लगातार लोगों के बीच जागरुकता फैला रही हैं, लेकिन बाजूद इसके देश में आए दिन साइबर स्कैम के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला तामिलनाडू के कोयंबटूर से सामने आया है। यहां पार्ट टाइम जॉब और इंवेस्टमेंट के नाम पर एक महिला के साथ करीब 16 लाख रुपए की ठगी हुई है। महिला ने पुलिस स्टेशन में इस ठगी की शिकायत दर्ज करवा दी है।
टेलीग्राम पर आया मैसेज
ठगी का शिकार होने वाली महिला की पहचान धीना सुधा के रूप में हुई है। पुलिस को अपनी शिकायत में 33 साल की महिला ने बताया कि उसे इस साल अगस्त में टेलीग्राम ऐप पर एक मैसेज आया। इस मैसेज में स्कैमर्स ने कहा कि महिला को एक होटल को अच्छे रिव्यू और स्टार देनें होंगे। इसके लिए उन्हें एक अच्छा रिटर्न मिलेगा। महिला ने स्कैमर्स के इस काम को कर दिया, जिसके लिए तुरंत ही महिला को पैसे दे दिया गया। इससे महिला को स्कैमर्स विश्वास हो गया। इसके बाद स्कैमर्स महिला को एक छोटे अमाउंट के साथ कंपनी में इंवेस्ट करने को कहा, जिसके लिए महिला को अच्छे का वादा किया था। स्कैमर्स ने धीरे-धीरे महिला के विश्वास को जीता और इसी तरह से कंपनी में इंवेस्ट के नाम पर उससे लाखों रुपए ले लिये।
यह भी पढ़ें: पंजाब के जालंधर में ट्रंक में मिली 3 बच्चियों की लाश मामले का सच आया सामने, पुलिस बोली- पिता ने मार दीं
महिला को हुआ ठगी का एहसास
कुछ महीनों के बाद जब महिला ने कंपनी से अपने पैसे वापस निकालने के लिए कहा तो स्कैमर्स ने मना कर दिया। महिला के अनुसार उसने इस कंपनी में 15,74,257 रुपए का निवेश किया था। जब स्कैमर्स ने महिला को उनकी इंवेस्टमेंट वापस करने से मना कर दिया तो उन्हें ये समझने में देर नहीं कि उनके साथ ठगी हुई है।
पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर IPC की धारा 420 और 66 D के तहत FIR दर्ज कर लिया, और मामले की जांच में जुट गई है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
11 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
13 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
18 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
19 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines