चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को जारी आदेशों के अनुसार 1993 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अनुराग वर्मा राज्य के नये मुख्य सचिव होंगे। वह 1 जुलाई 2023 को राज्य के 42वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह वर्तमान मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ का स्थान लेंगे जो 30 जून, 2023 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
पर्सोनल एवं विजिलेंस का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा
अनुराग वर्मा वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, उद्योग एवं वाणिज्य, कानूनी एवं विधायी कार्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं निवेश प्रोत्साहन हैं। नये आदेश के अनुसार वर्मा के पास मुख्य सचिव के अलावा प्रधान सचिव पर्सोनल एवं विजिलेंस का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
आईएएस परीक्षा में देश भर में सातवें स्थान पर आए थे
पटियाला में शिक्षक परिवार में जन्मे अनुराग वर्मा के पिता केमिस्टरी के प्रोफेसर थे और उनकी मां एक अंग्रेजी शिक्षिका थीं। उनका पैतृक गांव पटियाला जिले में चलेला है। थापर कॉलेज, पटियाला से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री के गोल्ड मेडलिस्ट वर्मा 1993 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में देश भर में सातवें स्थान पर आए।
रिकॉर्ड के कम्प्यूटरीकरण और फर्द केंद्रों की शुरुआत की
फील्ड पोस्टिंग के दौरान बठिंडा, लुधियाना और जालंधर जिलों के उपायुक्त के रूप में उत्कृष्ट और कुशल सेवाएं प्रदान करने के बाद अनुराग वर्मा ने मुख्य कार्यालय में विभिन्न विभागों में अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कीं। विशेष सचिव राजस्व के रूप में उन्होंने राज्य में राजस्व रिकॉर्ड के कम्प्यूटरीकरण और फर्द केंद्रों की शुरुआत की विशेष पहल की।
राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण को जमीनी स्तर पर लागू करेंगे
अनुराग वर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी को अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से निभाने का भरोसा देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण को जमीनी स्तर पर लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
पारदर्शी एवं बेहतर नागरिक सेवाओं को जारी रखेंगे
अनुराग वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर कार्यों के साथ-साथ प्रदेशवासियों को प्रदान की जा रही पारदर्शी एवं बेहतर नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखा जायेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार के सर्वांगीण विकास एजेंडे को लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
संबंधित खबरें
भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
14 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
22 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 day agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
2 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
3 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
3 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines