Nepali Couple Commited Suicide in Jalandhar: पंजाब के जालंधर के गदईपुर से एक दंपति की रहस्यमयी आत्महत्या का मामला सामने आया है। गदईपुर के एक इलाके में उस वक्त लोग परेशान हो गए जब मोहल्ले के एक घर में लगातार भयंकर बदबू आ रही थी। इस घर दरवाजा अंदर से बंद था, इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो सभी की आंखें खुली की खुली रह गई। घर में पति- पत्नी की लाश पड़ी हुई मिली, जो सड़ना शुरू हो चुकी थी।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
मृतकों की पहचान प्रेम भीम बहादुर और उसकी पत्नी भावना के रूप में हुई है, ये दंपति मूल रूप से नेपाल का रहना वाला है। गदईपुर में दोनों रोजी- रोटी कमाने आए थे और यहां पर किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने दंपति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों के शव करीब 3 दिन पुराने लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार…बेटे ने बुजुर्ग मां को बुरी तरह पीटा, बाल पकड़कर सिर दीवार में मारा
पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज गया शव
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह से मोहल्ले के लोगों को आसपास काफी बदबू आ रही थी, लेकिन किसी को ये समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये बसबू का कहा से रही हैं। काफी देर तक बदबू को फॉलो करने पर पता चला कि ये गंध प्रेम भीम बहादुर और भावना के घर से आ रही है। लोगों ने देखा की घर का दरवाजा अंदर से बंद है। इससे लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को क्राइम सीन से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन शवों की हालत देख ऐसा लग रहा है कि दोनों कोई जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines