'पार्टी जिसको चाहे उसे आगे...', नवजोत सिद्धू ने किस पर साधा निशाना?

Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे धंधा करने के लिए राजनीति में नहीं आए थे। पंजाब में आज कई सालों से माफिया सरपरस्त है।

Navjot Singh Sidhu on Punjab Politics

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Pic Credit-Social Media)

विज्ञापन

Punjab Politics: पंजाब में लुधियाना वेस्ट सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा बयान दिया है। सिद्धू ने कहा कि मैं राजनीति में परिवर्तन के लिए आया था न कि धंधा करने के लिए। सिद्धू ने आगे कहा कि सभी माफिया सरपरस्त है। पंजाब को बदलने के लिए पॉलिसी चाहिए और उसके लिए बजट लेकिन सरकारें कर्ज उठाकर प्रदेश चलाती हैं। सिद्धू ने आगे कहा कि वे पंजाब से इश्क करते हैं और करते रहेंगे उन्हें बदले में कुछ नहीं चाहिए।

सिद्धू ने इस दौरान पार्टी आलाकमान पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि पार्टी जिसको चाहती है उसको आगे कर देती है। सिद्धू ने आगे कहा कि मैं पिछले 15 साल से राजनीति में हूं, इस दौरान मुझ पर कोई बड़ा आरोप नहीं लगा। मैंने अपना जमीर और किरदार गिरने नहीं दिया।

Advertisment

आज तक कोई पॉलिसी नहीं लाई गई

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पंजाब में बदलाव के लिए आज तक कोई पॉलिसी नहीं लाई गई है। कई सालों से सरकारें कर्ज लेकर पंजाब चला रही है। सरकारें काम करने की बजाय मुझ पर ही आरोप लगा रही है। सिद्धू पिछले कुछ दिनों से लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। पिछले दिनों पार्टी ने लुधियाना वेस्ट सीट को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें उनका नाम नहीं था। इससे पहले हर बार चुनाव प्रचारकों में उनका नाम शामिल होता आया है। ऐसे में आलाकमान का यह फैसला काफी हैरानीभरा था।

बता दें कि सिद्धू और उनकी पत्नी ने 2016 में बीजेपी से इस्तीफा दिया और 2017 में कांग्रेस जॉइन की। इसके बाद पार्टी ने उनको प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था लेकिन उन्होंने दो महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ