Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू को गणतंत्र दिवस पर आजादी नहीं मिली। क्योंकि पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस पर रिहा किए जाने वाले कैदियों को सूची पर कोई फैसला नहीं किया था। सिद्धू की रिहाई नहीं होने पर उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि सिद्धू एक खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं।
आप पार्टी की सरकार ने की धक्केशाही
आज रिहाई नहीं मिलने पर सिद्धू समर्थकों ने नारेबाजी कर पंजाब सरकार का विरोध जताया। पूर्व राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो ने बताया कि सिद्धू को रिहा न करके आप पार्टी की सरकार ने धक्केशाही की है। सरकार को नजर आ रहा था कि लाखों की गिनती में उनके समर्थकों सड़कों पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सिद्धू को शामिल होना था, इस कारण सरकार बौखला गई और उन्हें सिद्धू को रिहा नहीं किया।
श्रीनगर रैली में होना था शामिल
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब पहुंचे राहुल गांधी ने सिद्धू को 30 जनवरी को श्रीनगर में रैली में शामिल होने का न्यौता दिया था। लेकिन अब वे इस रैली में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
नियमानुसार 1 माह की सजा हो सकती है माफ
पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि पार्टी के सभी वर्करों का सुख-दुख में साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को आज यहां होना चाहिए, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको स्वंय फैसले लेने चाहिए। यह चर्चा भी सामने आ रही है कि सिद्धू को एक साल की सजा हुई है तो नियमानुसार उनकी एक माह की सजा माफ की जा सकती है।
समर्थकाें ने स्वागत में लगाए थे बोर्ड
नवजोत सिद्धू के रिहाई की खबर मिलने पर उनके समर्थकों ने पटियाला में कई जगहों पर स्वागत के पोस्टर लगाए थे। लेकिन 26 जनवरी को सिद्धू रिहा नहीं हो सके। इसलिए उनके समर्थकों में इस बात को लेकर काफी निराशा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines