Navjot singh sidhu: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू क्या बीजेपी में जाने वाले हैं? पिछले कुछ दिनों ने उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें तेज हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि सिद्धू 3 कांग्रेस विधायकों के साथ 22 फरवरी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सिद्धू पार्टी आलाकमान से नाराज हैं क्योंकि उन्हें पंजाब के भीतर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
सिद्धू के सोशल मीडिया पर किए पोस्ट से भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, सिद्धू ने कल 18 फरवरी को पटियाला में अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। शायद कल सभी अटकलों पर कुछ स्पष्ट जवाब मिल जाए।
लगातार किसानों के सपोर्ट में कर रहे सोशल मीडिया पर पोस्ट
हालांकि सिद्धू लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार शाम को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डाली। जिसमें पटियाला उनके निवास स्थान पर 18 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे किसानों के मुद्दों पर एक प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही गई है। बता दें पिछले दिनों सिद्धू ने किसानों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले चलाने का विरोध किया था।
पत्नी रह चुकी हैं पंजाब सरकार में मंत्री
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू इससे पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी पंजाब सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। साल 2023 में नवजोत कौर को कैंसर हो गया था। वह अब बिलकुल ठीक हैं और उन्होंने कैंसर को मात दे दी है।
कांग्रेस की मीटिंग में न जाने पर मिला नोटिस
नवजोत सिंह सिद्धू पिछले लंबे समय से पंजाब प्रदेश कांग्रेस की मीटिंग में नहीं जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच पार्टी आलाकमान शायद उनकी बात ठीक से सुन नहीं रहा है। मीटिंग में नहीं जाने पर उन्होंने पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। कांग्रेस से इसी दूरी को उनके बीजेपी के पास जाने की संभावना माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के पासपोर्ट ऑफिस में CBI की रेड, तीन ऑफिसर गिरफ्तार, क्या है पूरा माजरा?
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines