Navjot Singh Sidhu: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू उन 51 पंजाब कैदियों की संभावित सूची में शामिल हैं, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर माफी के योग्य माना गया है। 1988 के रोड रेज मामले में आठ महीने की जेल की सजा काटने के बाद उनके रिहा होने की संभावना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को बंदियों की रिहाई के लिए तैयार की गई प्रस्तावित सूची पर कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी। कैबिनेट की हरी झंडी मिलने के बाद नामों को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1607980787688935424
और पढ़िए –केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर पर बैक-टू-बैक करेंगे हाई लेवल मीटिंग
लिस्ट में ऐसे कैदी शामिल
बताया जा रहा है कि रिहा किए जाने वाले संभावित कैदियों की सूची में वैसे कैदी भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है, लेकिन जुर्माना भरने में असमर्थता के कारण जेल में थे। कुछ कैदी ऐसे भी हैं जो अपनी जेल की 60-70 फीसदी अवधि पूरी कर चुके हैं।
और पढ़िए –Breaking: PM मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में मई में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। सिद्धू ने 20 मई को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था और उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पिछले विधानसभा चुनाव में अपने निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर (पूर्व) से हार गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
8 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
14 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines