नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर सिद्धू को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा छिड़ी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी है, जिसके सियासत गरमा गई है। दरअसल नवजोत सिद्धू ने एक नया चैप्टर शुरू करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने आज मीडिया को अमृतसर में 110 होली सिटी स्थित अपने घर पर बुलाया है, क्योंकि वे आज कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं, जिससे किसी को झटका लग सकता है या किसी को फायदा हो सकता है। इसका मतलब यह है कि नवजोत सिद्धू आज बड़ा बम फोड़ने वाले हैं। नवजोत सिद्धू की पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन भी खूब आ रहे हैं तो आइए आज देखते हैं कि आखिरी नवजोत सिद्ध आज किसे झटका देने वाले हैं? कोई खुशखबरी देंगे या अपने समर्थकों को निराश करेंगे?

विज्ञापन

विज्ञापन

पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन

बता दें कि नवजोत सिद्धू का पोस्ट देखकर यूजर्स रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके पूछा है कि क्या नवजोत सिद्धू फिर से भाजपा जॉइन करने वाले हैं? एक यूजर ने नई शुरुआत के लिए शुभकानाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या नवजोत सिद्धू एक बार फिर से IPL टीम के कोचिंग स्टाफ को जॉइन करेंगे? एक यूजर ने पूछा कि क्या नवजोत सिद्धू अपनी अलग पार्टी बनाने जा रहे हैं? एक यूजर ने कमेंट किया कि क्या सिद्धू कांग्रेस में फिर से एक्टिव हो रहे हैं या कांग्रेस को छोड़ रहे हैं?

सिद्धू ने पोस्ट में क्या लिखा?

बता दें कि नवजोत सिद्धू ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा हूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे मेरे अमृतसर स्थित घर 110 होली सिटी पर होगी। सभी पत्रकार आमंत्रित हैं…

विज्ञापन

बता दें कि नवजोत सिद्धू ने साल 2016 में भाजपा छोड़कर साल 2017 में कांग्रेस जॉइन की थी। अमृतसर ईस्ट सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार में मंत्री बने, लेकिन साल 2019 में उनका कैप्टन से विवाद हुआ और उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया। उसके बाद से वे राजनीति में एक्टिव नहीं हैं और उन्होंने कांग्रेस को छोड़ा भी नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ