नवजोत सिद्धू ने आखिरकार अपनी नई पानी की शुरुआत कर ही दी। नवजोत सिद्धू ने बीते दिन अपने घर मीडिया को बताया और अपना खुद का यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इस चैनल का नाम नवजोत सिद्धू ऑफिशियल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को नवजोत सिद्धू के साथ उनकी बेटी राबिया सिद्धू ने भी संबोधित किया। नवजोत सिद्धू के यूट्यूब चैनल के पीछे मास्टरमाइंड उनकी बेटी राबिया सिद्धू हैं, जो चैनल की क्रिएटिव डायरेक्टर होंगी।
चैनल को लॉन्च करते समय नवजोत सिद्धू ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट, कॉमेंट्री, कॉमेडी सब कर लिया, अब वे मोटिवेशनल स्पीकर बनकर ज्ञान बांटेंगे। लोगों से अपने जीवन के अनुभव शेयर करेंगे। चैनल पर वले क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मोटिवेशनल टॉपिक्स पर टॉक्स करेंगे, लेकिन खास बात यह है कि उनके चैनल पर राजनीति टॉपिक डिस्कस नहीं होगा। वे राजनीतिक विषयों को अपने यूट्यूब चैनल में शामिल नहीं करेंगे।
सिद्धू ने ऐसे लॉन्च किया अपना चैनल
अपने नए यूट्यूब चैनल ‘नवजोत सिद्धू ऑफिशियल’ के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर, राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं कि मैं बचपन से ही सुबह अरदास करता रहा हूं, यह मेरे माता-पिता ने सिखाया है। वह है- हे प्रभु, मुझे सद्भावना का साधन बनाओ, अगर मैं किसी का भला करूंगा तो मुझे खुशी होगी। कोई शॉर्टकट नहीं है, मैंने बहुत संघर्ष किया है। लोग विपत्तियों से बनते हैं। इसलिए यह पहला मंच है, जहां मैं अपने जीवन का बहुत समय समर्पित कर रहा हूं।
कैचवर्ड है- पूरा विश्व मेरा परिवार है, सभी मानव मेरे भाई हैं, खुशियां फैलाना और भलाई करना मेरा धर्म है। इस जगह का नाम है नवजोत सिंह सिद्धू ऑफिशियल। मेरे जीवन के कई पहलू हैं, एक इंद्रधनुष है, मैं इसे अपने यूट्यूब चैनल- नवजोत सिंह सिद्धू ऑफिशियल पर साझा करूंगा। मैंने क्रिकेट में 20 साल बिताए, कमेंट्री की, राजनीति की, प्रेरक बातें कीं, आध्यात्मिक पक्ष भी ट्राई किया, अब मोटिवेशन की दुनिया को अपनाऊंगा। अपने जीवन के अनुभव लोगों को बताऊंगा।
राजनीति में वापसी पर सवाल का जवाब
पत्रकारों ने नवजोत सिद्धू से राजनीति में वापसी को लेकर भी सवाल किया। नवजोत सिद्धू कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही राजनीति से गुल हैं। इसलिए जब उनसे पूछा किया कि वे क्या अब सक्रिय राजनीति में वापस आएंगे तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला समय और पंजाब की जनता करेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
10 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
13 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
14 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
16 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
16 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines