Navjot Sidhu Dance Video Viral: नवजोत सिद्धू को जुमले सुनाते, ठहाके लगाते, राजनीति करते देखा होगा, लेकिन क्या कभी उन्हें डांस करते हुए देखा है? अगर नहीं तो देखिए उनका एक डांस वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मौका था, उनके बेटे करण सिद्धू की शादी का, जिन्होंने आज इनायत रंधावा के साथ नए जीवन की शुरुआत की। पटियाला में बरादरी स्थित नवजोत सिद्धू के घर में करण सिद्धू और इनायत रंधावा का आनंद कारज हुआ। आज शाम को पटियाला के निमराना होटल में रिसेप्शन पार्टी है। इससे पहले नवजोत सिद्धू का डांस वीडियो और आनंद कारज की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बेहद निजी समारोह में हुआ आनंद कारज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर परिवार के सदस्य द्वारा आकाशदीप सिंह थिंड द्वारा शेयर की गई हैं। 26 जून 2023 को करण और इनायत की सगाई ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे हुई थी। नवजोत सिद्धू ने खुद ट्विटर पर सगाई की तस्वीरें शेयर करके दुनिया को अपनी बहू इनायत से रूबरू कराया था। गंगा नदी के किनारे सगाई नवजोत कौर सिद्धू की इच्छा के अनुसार हुई थी, जो हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को मात देकर आई हैं और रिकवरी कर रही हैं। बेहद निजी समारोह में शादी की रस्में निभाई गईं, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और उनके नजदीकी पारिवारिक रिश्तेदार ही शामिल हुए।
Karan Sidhu Weds Inayat Randhawa
कौन हैं करण सिद्धू और इनायत रंधावा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करण सिद्धू पेशे से वकील हैं। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से LLB की। इसके बाद न्यूयॉर्क के बेंजामिन एन कार्डोजो स्कूल ऑफ लॉ से वकालत की। करण 2018 में पंजाब की कांग्रेस सरकार के राज में असिस्टेंट एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए थे। इस नियुक्ति का विपक्षियों ने विरोध किया तो नवजोत सिद्धू ने अपना फैसला बदल लिया। करण सिद्धू को पद छोड़ने के लिए कह दिया। वहीं इनायत रंधावा पटियाला के मनिंदर रंधावा की बेटी हैं। मनिंदर भारतीय सेना में काम कर चुके हैं। पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर भी मनिंदर काम कर चुके हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir के लिए 20 पुजारियों का सेलेक्शन, 6 महीने चलेगा प्रशिक्षण, क्या होगी पूजा की विधि और सैलरी?
Karan Sidhu Weds Inayat Randhawa
नवजोत सिद्धू, नवजोत कौर सिद्धू कौन हैं?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवजोत सिद्धू कांग्रेस नेता हैं। वे अमृतसर से सांसद रह चुके हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं। नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू हैं। बेटी का नाम राबिया सिद्धू है। नवजोत कौर सिद्धू भी राजनेता रह चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। करन ने यादविंद्र पब्लिक स्कूल पटियाला से स्कूल एजुकेशन पूरी की। राबिया सिद्धू पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। नवजोत सिद्धू की अमृतसर और पटियाला में 2 आलीशान कोठियां हैं।
यह भी पढ़ें: ABVP से CM की कुर्सी तक; कौन हैं Revanth Reddy, जिन्होंने KCR का किला ध्वस्त किया, मुख्यमंत्री का पद मिला
Karan Sidhu Weds Inayat Randhawa
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
18 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
22 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines