---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Navjot Sidhu छोड़ेंगे कांग्रेस, युवराज सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! क्या है दोनों के लिए BJP का मास्टर प्लान?

Lok Sabha Election 2024 Punjab Update: नवजोत सिद्धू और युवराज सिंह को भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट दे सकती है। सिद्धू के कांग्रेस छोड़कर घर वापसी करने की चर्चा सियासी गलियारों में हैं। युवराज सिंह को गुरदासपुर से चुनाव लड़ाने की तैयारी है। हालांकि घोषणाएं भविष्य के गर्त में हैं, लेकिन इस बार पंजाब को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी है।

---विज्ञापन---

Navjot Sidhu Congress Yuvraj Singh Update: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच नवजोत सिद्धू और युवराज सिंह को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। वहीं दोनों के लिए भाजपा का मास्टर प्लान भी तैयार है। नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu) के एक बार फिर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में वापसी करने की अटकलें हैं।

दूसरी ओर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के भाजपा की टिकट पर गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। सिद्धू को भी भाजपा बतौर उम्मीदवार चुनावी रण में उतार सकती है, लेकिन वे कांग्रेस छोड़ भाजपा कब जॉइन करेंगे, यह भविष्य के गर्त में है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कांग्रेस से नाराज चल रहे नवजोत सिद्धू

पंजाब में भाजपा के पदाधिकारी सोमदेव शर्मा का भी कहना है कि नवजोत सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के पुख्ता संकेत मिले हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के करीबी सिद्धू काफी समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। हालांकि वे किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवजोत सिद्धू का कहना है कि सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है, फिर भी वे भाजपा जॉइन कर सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस उनकी अनदेखी कर रही है। कांग्रेस ने अभी तक भी उन्हें पंजाब में कोई अहम पद नहीं दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी तनातनी जगजाहिर है।

---विज्ञापन---

 

अमृतसर नवजोत सिद्धू और भाजपा का गढ़

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो पंजाब का अमृतसर लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है। नवजोत सिद्धू की भी अमृतसर की जनता पर अच्छी पकड़ा है। ऐसे में अगर भाजपा सिद्धू को अमृतसर से लोकसभा चुनाव उम्मीदवार बनाती है तो वे चुनाव जीत सकते हैं।

---विज्ञापन---

दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भाजपा गुरदासपुर से टिकट दे सकती है। वर्तमान में एक्टर सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं, जिन्हें लेकर जनता में नाराजगी है कि वे कभी उनसे मिलने नहीं आते। भाजपा की काफी किरकिरी हुई है, लेकिन भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब में रिस्क नहीं लेना चाहती।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Feb 21, 2024 09:47 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola