हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने निकाला, वरिष्ठ नेताओं पर लगाया था पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप

नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड करने का फैसला किया गया.

विज्ञापन
नवजोत कौर ने कहा कि वह और उनके पति राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के वफादार हैं.

पंजाब कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को सस्पेंड कर दिया है. नवजोत कौर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ही बयानबाजी कर रही थीं. उन्होंने वरिष्ठ नेताओं पर पैसे लेकर टिकट बेचने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सस्पेंड करने का फैसला किया है. उनके सस्पेंड करने का आदेश पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जारी किया है. यह आदेश अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर भी किया है.

क्या लगाए थे आरोप?

सोमवार को एक बार फिर नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में हैं. चारों नेताओं ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए हर चुनाव में पैसे लेकर लोगों को टिकट बांटे हैं. नवजोत कौर ने कहा कि पार्षद की टिकटों को पांच-पांच करोड़ रुपये में बांटा गया. पार्टी ने जिन नेताओं को बाहरी राज्यों की जिम्मेदारी दी, वहां भी पैसे लेकर टिकट बांटे गए.

राहुल और प्रियंका गांधी का बताया था वफादार

सोमवार को नवजोत कौर ने उन खबरों का भी खंडन किया था कि वह भाजपा के संपर्क में है. नवजोत कौर ने कहा था कि उनका या उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का कोई इरादा नहीं है. लेकिन वह कांग्रेस को चुपचाप बैठकर कमजोर होते हुए नहीं देख सकते. उन्होंने कहा कि हमने तो मुख्यमंत्री पद का आम आदमी पार्टी का ऑफर ठुकरा दिया था. हम तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के वफादार हैं. वो जैसा कहेंगे, हम करेंगे.

विज्ञापन

पंजाब चुनाव को लेकर भी दिया था बयान

2027 में होने वाले पंजाब चुनाव को लेकर नवजोत कौर ने बयान दिया था कि आज पंजाब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पार्टी के हालात इतने कमजोर कर दिए हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए 15 सीटें जीतना भी मुश्किल हो सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन लोगों ने विधानसभा की एक-एक सीट पर 4-4 लोग लगा दिए है, जिसकी वजह से कांग्रेस 15 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola