Sidhu Moosewala Murder Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। एनआई ने गैंगस्टर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) गिरफ्तार कर लिया है। वह यूएई फरार हो गया था। एनआईए उसे भारत वापस लाने के लिए एनआईए की एक टीम संयुक्त अरब अमीरात गई थी। विक्रम की गिरफ्तारी कर आतंकी-गैंगस्टर-तस्कर सांठगांठ मामले में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
विक्रम बराड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास है। वह मशहूर पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की सनसनीखेज हत्या में शामिल रहा है। बराड़ को एनआईए ने हिरासत में ले लिया है। निर्दोष लोगों और व्यापारियों की टारगेट किलिंग के अलावा वह खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में शामिल था।
Vikramjeet Barar
और पढ़िए – इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को देख सुप्रीम कोर्ट हैरान, कहा- ये खुद में विरोधाभासी है
मूसेवाला मर्डर केस में 31 नामजद
पंजाब के सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट के बाद बुधवार को मानसा कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में सभी आरोपी वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। अब इस केस की सुनवाई 9 अगस्त को होगी। एसआईटी ने गैंगस्टर लॉरेंस और विदेश में बैठे उसके साथी गोल्डी बराड़ समेत 31 लोगों को नामजद किया है।
अब तक 29 अरेस्ट, दो मुठभेड़ में मारे गए
सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब मानसा जिले के जवाहरके में गोली मारकर की गई थी। मुख्य आरोपी लॉरेंस गैंग का सदस्य गोल्डी बराड़ है। अब तक इस सनसनीखेज हत्याकांड में 29 लोग अरेस्ट हुए हैं। दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए हैं।
यह भी पढ़ें: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के सर्वे पर एक दिन की रोक, ASI ने कहा- हम ढांचे को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
10 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
11 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
13 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
13 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines