चंडीगढ़: नेशनल गतका एसोसिएशन आफ़ इंडिया ने गोवा में अक्टूबर महीने होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों-2023 में गतका खेल को शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। एसोसिएशन ने इस फैसले पर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (आई.ओ.ए.) और खेल तकनीकी कंडक्ट समिति (जी.टी.सी.सी.) का धनवाद किया है।
मंगलवार को एक बयान में नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, स्टेट अवार्डी, ने कहा कि ‘लंबे समय से नेशनल गतका एसोसिएशन इस दिशा में प्रयास कर रही थी और इस संबंध में आई.ओ.ए. और जी.टी.सी.सी. के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद ओलंपिक एसोसिएशन ने गतका खेल को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने की मंजूरी दी है। उन्होंने वाताया कि इस उपरांत विरासती खेल गतका को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेलों में डेमो स्पोर्टस के रूप में शामिल करने की घोषणा कर दी गई है।’
गतका प्रमोटर हरजीत सिंह ग्रेवाल ने इस फैसले की भरपूर प्रशंसा करते हुए आई.ओ.ए. की अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. पी.टी. उषा, जी.टी.सी.सी. के चेयरमैन अमिताभ शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य भूपिंदर सिंह बाजवा और सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह फैसला गतका खेल की संपूर्ण प्रगति के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा और सभी राज्यों में गतका खेल को और बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में इन राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई हैं और नेशनल गतका एसोसिएशन की सभी राज्यों की संबद्ध गतका एसोसिएशनों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है।
संबंधित खबरें
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
3 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines