मूकदर्शक पुलिस! कोर्ट में गवाही देकर लौट रही महिला पर तलवारों से हमला
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Firozpur: पंजाब के फिरोजपुर में चार बदमाशों ने एक पचास वर्षीय महिला पर तलवार से वार कर उसे घायल कर दिया। बाइक पर आए चार सवारों ने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
महिला सोमवार को कोर्ट में किसी मामले की गवाही देकर घर लौट रही थी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी जीएस चीमा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचा दिया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला बस पकड़ने के लिए बाज चैक पर इंतजार कर रही थी। उसी समय बाइक पर सवार होकर चार बदमाशों ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया। महिला के सिर, बाजू व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई हैं। लोगों के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वारदात के दौरान एक बार भी पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव नहीं किया। मौका पाकर पुलिसकर्मी वहां से खिसक गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: