---विज्ञापन---

पंजाब

किसानों के बैंक खातों में एक ही दिन में 5000 करोड़ से अधिक का MSP भुगतान किया : लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों को निर्विघ्न खरीद करने के लिए लगातार वचनबद्धता निभा रहे हैं। इसी के मद्देनज़र ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने रविवार को बताया कि राज्य में चल रहे धान के खरीद सीजन के दौरान कल एक ही दिन में लगभग 1,84,409 किसानों […]

चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों को निर्विघ्न खरीद करने के लिए लगातार वचनबद्धता निभा रहे हैं। इसी के मद्देनज़र ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने रविवार को बताया कि राज्य में चल रहे धान के खरीद सीजन के दौरान कल एक ही दिन में लगभग 1,84,409 किसानों के खातों में 5334.54 करोड़ रुपए की एम.एस.पी. अदायगी सीधे तौर पर जारी कर दी गई है।

वहीं 1500 करोड़ रुपए की अदायगी के लिए मंज़ूरी दे दी गई है जो कि सोमवार को बैंकों के खुलने के बाद जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बीते कल तक इस सीजन के 144 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एम.एस.पी.) अदायगियों सम्बन्धी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बीते कल तक कुल 25424.86 करोड़ रुपए की एम.एस.पी. अदायगियां सीधे किसानों के बैंक खातों में जारी की जा चुकी हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि अब तक लगभग 6.5 लाख किसान एम. एस. पी. का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये कहा कि किसानों के खून- पसीने के साथ पैदा की फ़सल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा।

---विज्ञापन---

खाद्य एवं सिवल सप्लाई विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने कहा कि नवंबर के लिए नकद कर्ज हद ( सी. सी. एल.) की मंज़ूरी से एम.एस.पी. भुगतान निर्विघ्न करना जारी रखा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि माझा क्षेत्र में लगभग पूरे धान की खरीद और लिफ्टिंग हो चुकी है और अब सबसे अधिक धान की आवक मालवा क्षेत्र में हो रही है। जिलों से प्राप्त रिपोर्टों अनुसार 72 घंटे पहले खरीदे गए धान में से 98 प्रतिशत से अधिक धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2022 09:49 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola