Sidhu Moose Wala murder: पंजाबी गायब और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित वीडियो सामने आया है। वीडियो में उसने दावा किया है कि उसे न पकड़ा गया था और न ही वह अमेरिका में था। बता दें कि पिछले सप्ताह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गोल्डी बराड़ के कैर्लिफोर्निया में पकड़े जाने की पुष्टि की थी।
भगवंत मान ने 2 दिसंबर को पुष्टि की थी कि बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसे निश्चित रूप से भारत लाया जाएगा। मान ने संवाददाताओं से कहा था कि वह बहुत जल्द पंजाब पुलिस की हिरासत में होगा।
जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस पलटी, 17 घायल, बचाव कार्य चालू
गैंगस्टर ने यूट्यूब पर पत्रकार को दिया इंटरव्यू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डी बराड़ ने YouTube पर एक पत्रकार को दिए गए एक साक्षात्कार में हिरासत के दावों से इनकार किया। हालांकि, इंटरव्यू की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में खुद को गोल्डी बराड़ कहने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसे हिरासत में नहीं लिया गया है और वह अमेरिका में भी नहीं है। साक्षात्कार के ऑडियो क्लिप में उसे भगवंत मान के हिरासत में लिए जाने के दावों का खंडन करते हुए सुना जा सकता है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसके खिलाफ एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, जो विदेश में एक भगोड़े की गिरफ्तारी और हिरासत की अनुमति देता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
48 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
5 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
7 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
17 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines