CM Bhagwant Mann announced Mohali will become business hub: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि मोहाली को राज्य के हब के तौर पर विकसित किया जायेगा। साथ ही उद्योगों की सुविधा के लिए इस शहर के वैज्ञानिक तरीके से विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। सीएम भगवंत मान सरकार-उद्योगपति मिलनी के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मोहाली के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है, जिससे यहां अधिक से अधिक निवेश लाया जा सके।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि अति-आधुनिक सुविधाओं से लैस मोहाली शहर में राज्य के औद्योगिक केंद्र के तौर पर विकसित होने की बड़ी संभावना है। एक बार अति-आधुनिक तरीके से विकास होने से मोहाली शहर राज्य का नेतृत्व करेगा और विकास के इस मॉडल को पंजाब के अन्य हिस्सों में भी दोहराया जायेगा।
प्लॉटों के निर्माण के लिए बढ़ाया एक साल
उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को उनके औद्योगिक प्लॉटो पर निर्माण के लिए एक साल का समय बढ़ाने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के उद्योगपतियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनकी हर जायज मांग को हमदर्दी से विचारा जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार-उद्योगपति मिलनी का उद्देश्य उद्योग जगत के नेताओं के साथ सीधी बातचीत को सुनिश्चित बनाना है, जिससे उनकी जरूरतों को समझ कर उस अनुसार काम किया जा सके।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1702671012079231070
लालफीताशाही को रेड कारपेट में बदला
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों के दौरान प्रचलित लाल फीताशाही की कवायद को उद्योगपतियों के लिए रेड कारपेट में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योगपतियों की सुविधा के लिए पहले ही एक समर्पित सिंगल विंडो प्रणाली शुरू की गई है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार अब नयी औद्योगिक इकाईयों के लिए ‘डीम्ड अपरूवल्ज़’ जारी करेगी।
ऑस्ट्रेलिया से लौटे नौजवान का दिया उदाहरण
राज्य भर के फोकल प्वाइंटों को मॉडल औद्योगिक हब के तौर पर विकसित करने पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मंतव्य के लिए पहले ही रास्ता साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल के राज्य से बाहर जाने के रुझान पर रोक लगाने के लिए नौजवानों को अधिक से अधिक रोजग़ार के अवसर प्रदान करना चाहती है। भगवंत सिंह मान ने एक ऐसे नौजवान का उदाहरण भी दिया जिसने ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आकर एक रेस्टोरेंट शुरू किया और सख़्त मेहनत एवं लगन से अपने कारोबार को सफलता की बुलन्दियों तक पहुंचाया।
उद्योगपतियों को निवेश के लिए दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करने का न्योता दिया, क्योंकि मौजूदा समय में पंजाब विश्व भर के निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थानों में से एक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह नौजवानों के हाथों में नशों की जगह टिफिन देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब नौजवानों के लिए रोजग़ार के नये अवसर पैदा किये जाएँ, जिसके लिए बड़े स्तर पर औद्योगिकीकरण की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिक से अधिक औद्योगिक इकाईयों को मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं, परन्तु उद्योगपति भी उनके साथ वायदा करें कि वह राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने अब तक 50871 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त किया है, जिससे नौजवानों के लिए 2.86 लाख नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक निवेश प्राप्त किया जायेगा।
ग्रीन स्टैंप पेपर से होगी उर्जा, पैसे और समय की बचत
राज्य में ग्रीन स्टैंप पेपर की शुरुआत को अहम उपलब्धि करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रयास से साकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और इससे उद्योगों का बोझ भी कम हुआ है, जिससे उनकी ऊर्जा, पैसे और समय की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार ने सत्ता में आने के उपरांत पंजाब में सृजन किए अनुकूल माहौल ने बड़ी संख्या में निवेश आकर्षित किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब आज देश का सबसे शांत राज्य है, जिस कारण बड़ी संख्या में निवेशक यहाँ निवेश करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व और संतुष्टी की बात है कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के केवल 18 महीनों में ही मुफ़्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस और अन्य बड़े चुनावी वायदों को पूरा किया है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो वायदे लोगों के साथ नहीं भी किये गए थे, उनको भी पूरा कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।
14 नयी पुलिस पोस्टें स्थापित करने का ऐलान
मुख्यमंत्री ने उद्यमियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए राज्यभर के फोकल प्वाइंटों के लिए 14 नयी पुलिस पोस्टें स्थापित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय मार्गों पर हादसों के कारण हो रही मौतों को रोकने के लिए पहले ही सडक़ सुरक्षा फोर्स लॉन्च कर रही है। भगवंत सिंह मान ने राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की प्रगति को सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों के साथ विचार-विमर्श किया और मौके पर ही अधिकारियों को उनकी समस्याओं के हल के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन द्वारा उद्योगपतियों की समस्याओं का हल करने की ओर विशेष ध्यान दिया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पी.एच.डी चैंबर की किताब का विमोचन किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने धन्यवाद के शब्द बोलते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों की सराहना की और उनको इंकलाबी और दूरदर्शी सोच वाले नेता बताया। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य की उद्योग और व्यापार नीति की अलग-अलग विशेषताओं संबंधी बात की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान और अमन अरोड़ा, संसद मैंबर राघव चड्ढा, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल, मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: महादेव ऐप के सट्टा किंग ने शादी में बुलाए थे 14 बॉलीवुड स्टार, पेमेंट में लुटा दिए 200 करोड़
संबंधित खबरें
कौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
2 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
1 day agoसचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
1 day agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
2 days agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
3 days agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
3 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
4 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines