Mohali triple murder case: पंजाब के मोहाली जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के खरड़ कस्बे में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने लखबीर सिंह नामक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वारदात का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है। आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सतबीर सिंह, 2 साल के बच्चे अनहद और भाभी अमनदीप कौर का मर्डर किया। इसके बाद भाई-भाभी की बॉडी रोपड़ नहर में फेंक दी।
भतीजे की बॉडी मोरिंडा नहर में सबूत मिटाने के मकसद से फेंक दी। पुलिस ने एक का शव बरामद कर लिया है। लेकिन पुष्टि नहीं की गई है। आरोपी का भाई सतबीर सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसे अच्छी कंपनी में जॉब मिली थी। लेकिन आरोपी अभी जॉबलेस था। जिसके बाद परिवार में विवाद रहता था। आए दिन झगड़े के कारण लखबीर ने अपने परिवार को खत्म करने का फैसला लिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी के दोस्त पर भी शक है। दोस्त अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। माना जा रहा है कि आरोपी ने इसके साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पता ये भी चला है कि आरोपी लखबीर पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
सिर पर चोट मारकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले अपने भाई के सिर में चोट मारी। इसके बाद तैश में आकर भाभी का गला घोंट दिया। कपड़े से उसने गला घोंटा। जिसके बाद दोनों के शव फेंक दिए। बाद में आरोपी घर आया और भतीजे को मारा। इसके बाद उसकी बॉडी नहर में फेंकी। खरड़ के डीएसपी करन संधू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली नजर में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। जल्द ही आरोपी के साथी को अरेस्ट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines