MLA Sandeep Jakhar: पंजाब में कांग्रेस ने शनिवार को अपनी ही पार्टी के विधायक संदीप जाखड़ को सस्पेंड कर दिया। संदीप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। कांग्रेस ने अबोहर से विधायक संदीप पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि संदीप की घर की छत पर भाजपा का झंडा फहरा रहा था।

विज्ञापन

कार्रवाई का लेटर 16 अगस्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) के जनरल सेक्रेट्री तारिक अनवर की तरफ से जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया कि पंजाब कमेटी के अध्यक्ष ने शिकायत की थी कि संदीप पार्टी विरोधी काम में लिप्त हैं। कुल चार आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

ये हैं चार आरोप

  • भारत जोड़ो यात्रा समेत किसी भी पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
  • जिस घर में रहते हैं, वहां भाजपा का झंडा फहराता है।
  • पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग खिलाफ बातें की।
  • अपने चाचा चाचा सुनील जाखड़ का बचाव करने का आरोप।

तारिक अनवर ने कहा कि विचार करने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने संदीप जाखड़ को तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला लिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1692897896046399609?s=20

विज्ञापन

पहली बार विधायक बने हैं संदीप जाखड़

संदीप जाखड़ पहली बार विधायक बने हैं। वे अबोहर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। संदीप पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ के भतीजे भी हैं, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ