Misdeeds With 2 Children in Ludhiana: पंजाब के लुधियाना से दो बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। ये वारदात लुधियाना के कस्बा जगराओं के मोहल्ला घुम्मन में हुई है। कुछ लोगों ने मोहल्ले के रहने वाले 2 बच्चों को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और कुकर्म किया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने बच्चों के साथ कुकर्म का वीडियो भी बनाया है। वहीं पीड़ित बच्चों के परिजनों ने कार्रवाई में पुलिस की देरी से नाराज होकर रात को थाना सिटी के बाहर धरना देकर रायकोट-जालंधर रोड जाम कर दिया।
बहाने से ले गए खेत
पीड़ित बच्चों के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार के एक 12 और 15 साल के पौते के साथ 5 से 6 लोगों ने खेत में लेकर उनके साथ मारपीट और कुकर्म किया है। उन्होंने आगे बताया कि उनके दोनों पौते सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। बीते दिन देर शाम को मोहल्ले का ही एक लड़का उन्हें अपनी स्कूटी ठीक करवाने के बहाने से कोठे खजूरा सेम के पास खेतों में लेकर गया।
यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार घर-घर पहुंचाएगी आटा, स्कीम से जुड़ा अपडेट आया सामने, अब ऐसे उठाएं फायदा
बच्चों के साथ बारी-बारी से कुकर्म
जैसे ही ये लोग खेत में पहुंचे उस लड़के ने फोन करके अपने बाकी साथियों को बुला लिया। कुछ ही समय बाद खेत में लड़के बाकी साथी भी पहुंच गए। उन लोगों ने पहले तो खेत में दोनों बच्चों को काफी मारा-पीटा। इसके बाद सभी युवकों ने बारी-बारी से बच्चों के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने बच्चों के साथ कुकर्म का वीडियो भी बनाया। जब देर रात दोनों बच्चे घर पहुंचे तो उनकी हालात देख परिवार वालों ने इसकी वजह पूछी। इसके बाद दोनों बच्चों पूरी घटना के बारे में बताया।
पुलिस की कार्रवाई
इसके बाद बच्चों को सबसे पहले अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। इस मामले में ASI तरसेम सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्चों के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines