चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने मंगलवार को भरोसा दिया है कि बिजली की नयी दरों का राज्य के आम लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि बढ़ी बिजली दरों का खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
बिजली मंत्री ने कहा कि कई राज्यों में बिजली की दरें बहुत ज़्यादा हैं, जबकि पंजाब में बिजली दरें बाकी राज्यों की अपेक्षा कम हैं। बिजली मंत्री ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि कई बार केंद्र सरकार की नीतियों के कारण कोयले का आयात करना पड़ता है। इसी तरह नये ट्रांसफार्मर लगाने के खर्चे बढ़ रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि किसानों को मुफ़्त बिजली, उद्योग के लिए सब्सिडी वाली बिजली और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 600 यूनिट मुफ़्त बिजली पहले की तरह ही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिजली सब्सिडी जारी रहेगी और कोई स्कीम बंद नहीं की जायेगी।
विरोधी पार्टियों पर बरसते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें साल में कई बार बिजली दरों में बढ़ोतरी करती थीं, जबकि हमारी सरकार ने एक साल बाद बिजली दरों में मामूली विस्तार किया है, जिससे मुफ़्त बिजली योजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बल्कि हमारी सरकार लगातार मुलाजिमों की भर्ती करके और नये मुलाजिमों को वेतन स्केल देकर बिजली विभाग को मज़बूत करने का काम कर रही है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines