Migrant Raped Minor Girl: पंजाब के दोराहा से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रवासी युवक ने नाबालिग लड़की को अकेला देख उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। हैरान करने वाली बात ये है कि जब आरोपी नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था उसी बीच वहां लड़की का पिता पहुंच गया। लड़की की हालत देख पित ने सबसे पहले उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। फिर पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
घर पहुंचते पिता ने देखा…
पीड़ित नाबालिग के पिता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि, वो उसकी पत्नी सुबह ही फैक्टरी में काम करने के लिए निकल जाते है। वारदात वाले दिन भी लोग सुबह ही काम के लिए निकल गए थे, लेकिन वहां उन्हें नहीं मिला। जिसकी वजह से वो घर वापस आ गए थे। घर में घुसते ही उन्होंने देखा कि उक्त आरोपी उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। ये देखते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने जोर से चिल्लाया, जिसके बाद आरोपी पिता को देख मौके से भाग गया। वारदात के बाद बेटी की हालत देख पिता ने सबसे पहले उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Punjab Visit: दूसरे दिन भी गोल्डन टेंपल में दिखे, सब्जियां काटीं और झूठे बर्तन धोए
पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की कार्रवाई
आरोपी की पहचान सूर्यपाल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के ग्राम सुल्तानजोत चहलवा का रहने वाला है। पंजाब में वो दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी सूर्यपाल के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
20 mins agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
19 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 day agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 days agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
3 days agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
6 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines