Punjab Mid Day Meal: पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। इसी में पंजाब के वित्त, योजना एवं आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को घोषणा की कि पंजाब मिड डे मील सोसायटी ने केनरा बैंक के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत मिड डे मील रसोइयों और सहायकों का मुफ्त बीमा किया जाएगा।
वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि कैबिनेट सब-कमेटी ने केंद्र सरकार को अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर मिड-डे मील रसोइयों का वेतन 600 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की सिफारिश की है। अपने कार्यालय में मिड-डे मील कुक यूनियन पंजाब (बीएमएस) के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि केनरा बैंक में जीरो बैलेंस खाता खोलने वाले सभी मिड-डे मील कुक और हेल्पर इस बीमा योजना के तहत कवर किए जाएंगे। इस योजना में दुर्घटना में मृत्यु होने पर 16 लाख रुपये, प्राकृतिक मृत्यु होने पर 1 लाख रुपये और दुर्घटना में जीवनसाथी की मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये का बीमा कवरेज शामिल है।
केंद्र सरकार को भेजे सिफारिशी पत्र
यूनियन नेताओं द्वारा उठाए गए वेतन मुद्दे पर बात करते हुए चीमा ने बताया कि कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गए सिफारिशी पत्र के अलावा शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष उनका मामला आगे बढ़ाया जाएगा।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि केंद्र सरकार को लिखे पत्र में हर 50 छात्रों पर एक रसोइया उपलब्ध कराने की भी सिफारिश की गई है। वर्तमान में, व्यवस्था के तहत हर 1 से 25 छात्रों पर एक मिड-डे मील रसोइया, 25 से 100 छात्रों पर दो रसोइया और उसके बाद हर 100 छात्रों पर सिर्फ़ एक रसोइया रखने की अनुमति है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि रसोइयों की संख्या बढ़ाने से मिड-डे मील तैयार करने में आने वाली चुनौतियों का समाधान होगा।
बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने सचिव, स्कूल शिक्षा केके यादव से ब्लॉक स्तर पर मिड-डे-मील रसोइयों के लिए अतिरिक्त पद सृजित करने पर विचार करने को कहा, ताकि जब कर्मचारियों को छुट्टी की आवश्यकता हो तो वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध हो सके।
उन्होंने मिड-डे-मील सोसाइटी के प्रबंध निदेशक, वरिंदर सिंह बराड़ को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि मिड-डे-मील कर्मचारियों को जल्द से जल्द एप्रन, टोपी और दस्ताने जैसी आवश्यक पोशाकें उपलब्ध कराई जाएं।
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मिड-डे मील वर्करों की कार्य स्थितियों और वित्तीय सुरक्षा में सुधार लाने, उनकी भलाई सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में मिड-डे मील कुक यूनियन पंजाब (बीएमएस) के प्रदेश अध्यक्ष करमचंद चिंडालिया, महासचिव मुमताज बेगम, उपाध्यक्ष रिंकी नवां शहर भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- धान का एक-एक दाना खरीदेगी केंद्र सरकार, पंजाब के किसानों से केंद्रीय मंत्री ने किया वादा
संबंधित खबरें
सचिन पायलट की एंट्री के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष का पद; जानें-नए चीफ की रेस में कौन सबसे आगे
11 hrs agoनशा तस्करी मामले का सच सामने लाने के लिए एसआईटी को बिक्रम सिंह मजीठिया और जगदीश भोला से आमने-सामने पूछताछ करनी चाहिए: कुलदीप सिंह धालीवाल
1 day agoएसजीपीसी सेक्रेटरी के अकाउंट से बहरीन की महिला के अकाउंट में ₹1 लाख किसने ट्रांसफर किए? एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी जवाब दें: बलतेज पन्नू
1 day agoयुवाओं से अपील, नशे की चपेट में आने की आशंका वाले दोस्तों का साथ न छोड़ें: डॉ. बलजीत कौर
2 days agoहमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2 days agoश्री अकाल तख्त साहिब हमारे सभी के लिए सर्वोच्च हैं; श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए सख्त से सख्त कानून सुनिश्चित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
3 days agoक्लास बंद, एग्जाम रद्द, FIR दर्ज… जानें LPU जालंधर में पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ और आज कैसे हैं हालात?
3 days agoLPU में देर शाम फिर बवाल, हिंसक भिड़ंत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंकीं, क्या बोले डीन?
3 days agoमुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग
4 days ago2000 स्टूडेंट्स, तोड़फोड़, आगजनी, हाईवे जाम... पंजाब के जालंधर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी में क्यों मचा है बवाल?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines