---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

पीरियड्स में टेंशन को कहें बाय-बाय! छात्राओं की छुटि्टयों का नियम बदला, जानें कैसे करेंगी अप्लाई?

Menstrual Leaves Latest Update: मासिक धर्म के दिनों में अब लड़कियों को टेंशन नहीं होगी। छुट्टी लेने का प्रावधान बदल गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी नए सेशन से एक नया नियम लागू करने जा रही है, जिसके अनुसार उन्हें छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा।

---विज्ञापन---

Punjab University Menstrual Leaves Rule: छात्राओं को अब पीरियड्स के उन दिनों में टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। उन दिनों में कॉलेज, यूनिवर्सिटी जाने की टेंशन भी भूल जाइए, क्योंकि छुट्टियों को लेकर नियम बदल गया है। जी हां, पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्राओं के लिए गुड न्यूज है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के लिए मासिक धर्म की छुट्टियों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। छात्राएं अब हर महीने मासिक धर्म (Menstrual) के दिनों में छुट्टियां ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें अप्लाई करना होगा। एक फॉर्म भरकर सबमिट कराएंगी तो उनकी छुट्टी मंजूर हो जाएगी। इसके बाद वे घर पर आराम कर सकेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:महिलाओं में ये 6 बीमारी होने का ज्यादा खतरा, एक तो ले सकती है जान!

नए सेशन से लागू हो जाएगा नियम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मासिक धर्म की छुट्टियां लेने का नियम नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू हो जाएगा। छुट्टी के आवेदन को विभाग अध्यक्ष मंजूरी देंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलपति ने छुट्टियों के प्रस्ताव को मंजूरी दी। प्रस्ताव में किए गए प्रावधान के अनुसार, छात्राएं महीने में एक छुट्टी ले पाएंगी, यानी एक सेमेस्टर में उन्हें 4 छुट्टियां मिलेंगी।

---विज्ञापन---

प्रपोजल मंजूर होने के बाद जारी नोटिस में बताया गया है कि छुट्टी छात्रा द्वारा स्व-प्रमाणन के आधार पर दी जाएगी। इसके लिए उसे छुट्टी लेने के बाद अगले 5 दिन के अंदर अप्लाई करना होगा। बाकी दिनों में उसकी अटेंडेंस नियमानुसार पूरी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:क्या मेंस्ट्रुअल कप के इस्तेमाल से इंफेक्शन हो सकता है? इससे जुड़े सवालों के जवाब जानिए

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश और केरल यूनिवर्सिटी भी देती छुट्टियां

बता दें कि मध्य प्रदेश की लॉ यूनिवर्सिटी और केरल यूनिवर्सिटी भी छात्राओं को उन दिनों में छुट्टियां देती हैं। जबलपुर स्थित यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. शैलेश एन हाडली ने पिछले साल ही आदेश जारी कर दिया था, जिसके लिए स्टूडेंट बार एसोसिएशन द्वारा मांग की जा रही थी।

आदेशों के अनुसार, छात्राओं को हर सेमेस्टर दी जाने वाली 6 छुट्टियों में मासिक धर्म वाली छुट्टी शामिल की गई थी। केरल विश्वविद्यालय ने मार्च 2023 में नियम लागू कर दिया था। छात्राओं को मासिक धर्म और मातृत्व अवकाश दिया जाता है, लेकिन छात्राओं को 73% अटेंडेंस उपलब्ध करानी होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पीरियड्स पेन में मिलेगा गजब का आराम, पेनकिलर को करें नजरअंदाज, इन 3 फूड्स का कमाल

First published on: Apr 12, 2024 10:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola