Mansa Jail 6 Employees Suspended: पंजाब की मनसा जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां 2 सहायक अधीक्षकों और 4 वार्डरों सहित 6 जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन जेलकर्मियों को कथित तौर पर कैदियों से पैसे लेकर उन्हें जेल में ड्रग्स मुहैया करवाने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। गुरुवार को ADGP अरुण पाल सिंह द्वारा जारी एक पत्र किया गया, जिसमें मनसा जेल के दो सहायक अधीक्षक और 4 वार्डरों के निलबंन के बारे में बताया गया है।
सुभाष कुमार अरोड़ा ने खोली जेल की पोल
इन 6 जेलकर्मियों के खिलाफ ये कार्रवाई कुछ हफ्ते पहले मनसा जेल से रिहा हुए सुभाष कुमार अरोड़ा के बयान के बाद हुई है। बता दें कि, सुभाष कुमार अरोड़ा कुछ हफ्ते पहले ही मनसा जेल रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद सुभाष कुमार अरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जेल में कैदी अधिकारियों को पैसे देकर अपने लिए ड्रग्स और बाकी के नशीले पदार्थ मंगवाते हैं।
यह भी पढ़ें: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर सियासत, राहुल गांधी बोले- सत्ता का दुरुपयोग और प्रतिशोध का सबूत है कार्रवाई
ADGP ने लिया बड़ा एकशन
सुभाष कुमार अरोड़ा ने मनसा जेल की पोल खोलते हुए आगे बताया कि मनसा जेल में पैसे वालें कैदियों को जेल अधिकारी ड्रग्स के अलावा कई और तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं। अरोड़ा ने आगे बताया कि जेल अंदर ज्यादातर कैदी बड़े पैमाने पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है। अरोड़ा के इस बयान के बाद ADGP अरुण पाल सिंह ने इस मामले में कड़ी कर्रवाई करते हुए मनसा जेल के सहायक अधीक्षक कुलजीत सिंह, भिवम तेज सिंगला और वार्डर हरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, सुखवंत सिंह और हरप्रीत सिंह, को सस्पेंड कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
17 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines