भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘फरिश्ते योजना’ को लेकर पंजाब कैबिनेट ने विस्तार किया है। इसके अनुसार, युद्ध या कोई आतंकी हमला होने पर किसी के घायल होने की जानकारी मिलती है। इसके लिए राज्य सरकार में घायल होने वाले लोगों का अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा। किसी जंग या आतंकी हमले में घायलों को तुरंत इलाज मिलेगा। फरिश्ते स्कीम के तहत अब प्राइवेट अस्पतालों में फ्री ट्रीटमेंट होगा।
कब हुई थी फरिश्ते योजना लॉन्च?
पंजाब सरकार ने साल 2024 में फरिश्ते योजना को लॉन्च किया था, अब इसे और बढ़ा दिया गया है। सरकार के मुताबिक, इस मुश्किल घड़ी में इस कदम से आम लोगों को राहत मिलेगी। इस योजना का प्रमुख मकसद है कि हमलों में घायल लोगों की जान बचाई जा सके और उन्हें इलाज मिल सके। राज्य सरकार के सभी सरकारी और पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों में बिना किसी समस्याओं के मुफ्त इलाज मिलेगा।
घायलों की मदद करने वालों को इनाम
फरिश्ते योजना के तहत घायलों की मदद करने वाले लोगों को इनाम के साथ-साथ प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। इसमें उन्हें जान बचाने वाले ‘फरिश्ते’ कहकर संबोधित किया जाएगा। इसके अलावा घायलों को अस्पताल तक ले जाने वाले लोगों से पुलिस की तरफ से बिना किसी पूछताछ के काम होगा।
किन-किन अस्पतालों में होगा उपचार
फरिश्ते स्कीम के तहत पंजाब सरकार ने सभी बड़ी सड़कों के 25 किमी के दायरे में आने वाले सभी सरकारी और पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पतालों की सूची तैयार कर ली है। इस योजना से जुड़े सभी अस्पतालों की सूची जिलावार ऑनलाइन आपको आराम से मिल जाएगी। फिलहाल, अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।
क्या है फरिश्ते योजना?
पंजाब सरकार की ‘फरिश्ते स्कीम’ से आप रोड एक्सीडेंट में घायलों की जान बिना किसी झंझट के (पुलिस नहीं करेगी कोई पूछताछ) बचा सकते हैं। इसके तहत घायलों को प्राइवेट अस्पतालों में भी फ्री ट्रीटमेंट मिलेगा।
ये भी पढ़ें- ‘पंजाब का पानी हो रहा है चोरी…’, सीएम भगवंत मान ने लगाए गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
7 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines