Chandigarh News: पंजाब में अब बिजली कटौती का झंझट खत्म होने जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने बुधवार को रोशन पंजाब योजना की शुरुआत की है. जिसके तहत आने वाले साल तक पूरे राज्य में 24 घंटे लगातार और सस्ती बिजली देने का वादा किया गया है. यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि पंजाब के हर घर, हर खेत और हर उद्योग को रोशन करने का मिशन है. सरकार ने इस काम के लिए 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है. पंजाब के इतिहास में बिजली के क्षेत्र में यह अब तक का सबसे बड़ा खर्च है. इसका मकसद है, पूरे बिजली सिस्टम को नई ताकत देना, ताकि हर गांव और हर शहर तक बिना रुकावट बिजली पहुंच सके.
हर घर को मिलेगी 24 घंटे बिजली
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह कदम पंजाब के विकास और जनता के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि अब पंजाब में न कोई फैक्ट्री बिजली के इंतजार में रुकेगी, न कोई किसान अंधेरे में रहेगा. हर घर को 24 घंटे बिजली मिलेगी, और वह भी सस्ती दरों पर. इस परियोजना की निगरानी बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा कर रहे हैं, जबकि PSPCL के चेयरमैन अजय कुमार सिन्हा और उनकी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है, ताकि हर कोने तक बिजली पहुंचाई जा सके. मान सरकार ने बिजली की निरंतर आपूर्ति के लिए ठोस कदम उठाए हैं. पच्छवाड़ा खदान से कोयले की लंबी अवधि की सप्लाई पक्की कर दी गई है, ताकि बिजली उत्पादन कभी न रुके. साथ ही, सरकार ने GVK थर्मल प्लांट को अपने अधीन लेकर यह सुनिश्चित किया है कि बिजली उत्पादन का पूरा नियंत्रण पंजाब सरकार के पास रहे, ताकि इसका लाभ सीधे जनता को मिले.
यह भी पढ़ें- पंजाब में 125 करोड़ से बनेंगे आधुनिक पंचायत घर और आम सेवा केंद्र, गांवों में आएगी डिजिटल क्रांति
बनाए जा रहे हैं नए सबस्टेशन पुरानों की मरम्मत
पूरे पंजाब में बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नए सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं. पुरानों की मरम्मत हो रही है और नई तारें बिछाई जा रही हैं. इन सुधारों से लोगों को वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी, बिजली कट कम होंगे और खराबी आने पर बिजली जल्दी बहाल होगी. इसके अलावा पंजाब के शहरी इलाकों में सुरक्षा और सफाई को ध्यान में रखते हुए 13 नगर निगमों में एक विशेष प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. इसके तहत PSPCL के खंभों से गैर-बिजली के तार हटाए जा रहे हैं. नीचे लटकी हुई लाइनें ठीक की जा रही हैं और खुले मीटर बॉक्स को बंद किया जा रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और साफ-सुथरा माहौल मिल सके.
हेल्पलाइन को बनाएगा और मजबूत
सीएम ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए मोहाली में नया, आधुनिक कॉल सेंटर शुरू किया गया है. जिसमें 180 सीटें हैं। यह 1912 हेल्पलाइन को और मजबूत बनाएगा, ताकि लोगों की शिकायतों का तुरंत हल हो सके. रोशन पंजाब योजना का असली मकसद जनता को भरोसेमंद, सस्ती और लगातार बिजली देना. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह केवल बिजली की बात नहीं, बल्कि पंजाब के उज्जवल भविष्य की नींव है. अब पंजाब का हर घर, हर खेत और हर उद्योग सचमुच रोशन होगा.
यह भी पढ़ें- पंजाब में लगेगी कब्जेदारों पर लगाम, सरकार ने ग्राम सांझी भूमि नियम में बदलाव को दी मंजूरी
संबंधित खबरें
हत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
1 hr ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
5 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 day agoपंजाब में हॉकी विश्व कप की तैयारी, भारत ने जीती ट्रॉफी
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 days agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
2 days agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
3 days agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines