पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम बातें सामने आ रही हैं. करीब 54 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मनजीत ने चंडीगढ़ के अस्पताल में दम तोड़ दिया. अब पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त वह करीब सात सप्ताह की गर्भवती थीं. इस खुलासे के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं उनकी गर्भावस्था इस वारदात की वजह तो नहीं बनी.
पेड़ से बांध कर की पिटाई और फिर लगाई आग
ये मामला 3 जुलाई का है. आरोप है कि मनजीत को उनके परिचित शुभी और पिंडा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-34 इलाके में मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद दोनों उन्हें कथित तौर पर जबरन कार में बैठाकर मोरिंडा ले गए. वहां एक सुनसान जगह पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें शहतूत के पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. एक परिचित ने उन्हें देखा और आग बुझाने के बाद अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत में पहले मनजीत का इलाज मोरिंडा और मोहाली में हुआ, जिसके बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया.
पुलिस पर भी उठाए परिवार ने सवाल
मनजीत ने करीब एक महीने बाद 5 अगस्त को होश में आने के बाद पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई थी. परिवार का आरोप है कि अस्पताल की ओर से सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस समय पर उनका बयान लेने नहीं पहुंची. इस मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और इसकी जांच की बात सामने आई है.
यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन ने पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में परिवारों को जोड़ा, नशामुक्ति और उम्मीद के संदेश को किया मज़बूत
पहले हुई थी शादी और फिर तलाक
मनजीत की शादी पहले हो चुकी थी और बाद में उनका तलाक हो गया था. उनका एक सात साल का बेटा भी है, जो अपने पिता के साथ रहता है. रिपोर्ट के मुताबिक, तलाक के बाद मनजीत एक आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं. यही वजह है कि पुलिस अब उनके निजी संबंधों और वारदात से पहले के घटनाक्रम की भी जांच कर रही है.
मनजीत की मौत के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और चंडीगढ़ से मोरिंडा तक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और वारदात की पूरी साजिश किस तरह रची गई.
मौत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
मनजीत कौर ने 26 अगस्त को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उनकी मौत के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उनकी मां कांता देवी की शिकायत पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस अब मामले में नामजद शुभी और पिंदा की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस मनजीत के मोबाइल की कॉल डिटेल, घटनास्थल और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज समेत दूसरे सबूत जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 day agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
1 day agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
1 day agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
1 day agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
1 day agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
3 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
3 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
3 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines