हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मणिमहेश यात्रा में पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत, एक खाई में गिरा तो दूसरे को नहीं मिली पूरी प्राणवायु

विज्ञापन

चंबा: हिमाचल के चंबा जिले में स्थित उत्तर भारत के पवित्र स्थान श्री मणिमहेश धाम की यात्रा से एक बुरी खबर आई है। इस यात्रा में गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें से एक गहरी खाई में गिर गया था, जबकि दूसरे ने ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि एसडीएम भरमौर कुलवंत सिंह ने की है।

  • अमृतसर निवासी रविकांत और पठानकोट जिले के गांव वलसुहा फरीदनगर के रहने वाले जरनैल सिंह (53) के रूप में हुई मारे गए श्रद्धालुओं की पहचान

मृतक श्रद्धालुओं की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी रविकांत और पठानकोट जिले के गांव वलसुहा फरीदनगर के रहने वाले जरनैल सिंह (53) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविकांत बीती शाम खंडसर में गहरी खाई में गिर गया। रात में घना अंधेरा और गहरा गड्ढा होने के कारण उन्हें ढूंढने में दिक्कत हुई। सुबह रेस्क्यू टीम द्वारा उसके शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया और भरमौर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। वहीं जरनैल सिंह की सोमवार सुबह ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसा; पहाड़ से गिरे पत्थर ने ट्रक को खाई में फेंका, 4 की मौत, NH-44 बंद

मणिपुर के कांगपोकपी में फायरिंग से 3 लोगों की मौत, भाजपा विधायकों ने अलग प्रशासन के विरोध में पेश किया प्रस्ताव

विज्ञापन

कांग्रेस नेता डिप्टी की हत्या के मामले में आया नया मोड़, हथियार मुहैया कराने-वाला गैंगस्टर दलबीरा दिल्ली एयरपोर्ट से काबू

पता चला है कि देर रात गौरीकुंड इलाके में ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई तो जरनैल सिंह ने इसकी जानकारी तुरंत अपने साथियों को दी। दोस्त जरनैल सिंह को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पर्वतारोहण संस्थान की रेस्क्यू टीम शव को भरमौर ले आई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

उधर, एसडीएम भरमौर कुलवंत सिंह ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से 23 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने अपील की है कि वो पंजीकरण कराने के बाद ही इस धार्मिक यात्रा पर आएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola