मणिपुर के कांगपोकपी में फायरिंग से 3 लोगों की मौत, भाजपा विधायकों ने अलग प्रशासन के विरोध में पेश किया प्रस्ताव

Manipur Violence Update

Manipur Violence Update

Manipur Violence Update 3 people died due to firing in Manipur Kangpokpi: मणिपुर के कांगपोकपी में मंगलवार 12 सितंबर को फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने कांगगुई इलाके में सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। घटना इरेंग और करम वैफेई गांव में हुई। इससे पहले 8 सितंबर को टेंग्रौपाल के पल्लेल गांव में भड़की हिंसा में भी 3 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक घायल हो गए थे। बता दें कि मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर विवाद चल रहा है अब तक इस हिंसा में 160 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

बीजेपी विधायकों ने पास किया प्रस्ताव

इधर राजधानी इंफाल में भाजपा के 23 विधायकों ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया जिसमें 10 कुकी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कुकी विधायक राज्य में अलग प्रशासन की मांग कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने इस मांग के विरोध में सीएम एन बीरेन सिंह से मुलाकात की।

विज्ञापन

इसलिए हो रही हिंसा

मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय आरक्षण देने के आदेश के बाद प्रदेश में हिंसा भड़की थी। मैतेई समुदाय की मांग थी कि उन्हें जनजाति का दर्जा मिले। मैतेई मानते हैं कि सालों पहले उनके राजा ने म्यांमार से कुकी को युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। इसके बाद वे यहां के स्थायी निवासी हो गए। ये लोग रोजगार के लिए अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आम्र्स ग्रुप बनाए। मणिपुर में नगा ओर कुकी मैतेई को आरक्षण देने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि एसटी में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकार कम हो जाएंगे। मैतेई राजनीतिक रूप से पहले ही ताकतवर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ