Majithia News: बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बयान पर आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल की बातों से बिल्कुल साफ लग रहा है कि उन्हें अपनी और अपने परिवार की चिंता हो रही है कि कहीं अगला नंबर उनका न आ जाए, क्योंकि उन्हें उन कंपनियों से डर लगने लगा है, जिनकी डिटेल्स सामने आई हैं।
क्या बोले बलतेज पन्नू?
बलतेज पन्नू ने कहा कि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुखबीर बादल की बातों में घबराहट स्पष्ट रूप से झलक रही थी क्योंकि उनको पता है कि गलत कामों का नतीजा गलत ही होता है। जिस तरह से इन लोगों ने पंजाब में 2007 से लेकर 2017 तक गुंडागर्दी मचाई और भ्रष्टाचार किया, वह आज तक लोग भूल नहीं पाए हैं।
कोटकपूरा कांड का किया जिक्र
इन लोगों ने कोटकपूरा में निहत्थे और शांतिप्रिय ढंग से प्रदर्शन कर रहे संगतों पर गोलियां चलवाई। उन पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले चलवाएं। पन्नू ने कहा कि सुखबीर बादल कहते हैं कि इतनी सुबह पुलिस छापे मारने नहीं जाती है, पर उन्हें याद होना चाहिए कि कोटकपूरा में सुबह में ही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे संगतों पर गंदे पानी की बौछारें और लाठियां बरसाई थी।
अकाली दल को घेरा पन्नू ने?
पन्नू ने कहा कि सत्ता के दौरान सुखबीर बादल इतने अहंकारी हो गए थे कि 25 साल तक बिना चुनाव के राज करने की बात करते थे। वह यह भी भूल भूल गए कि चुनाव हर पांच साल बाद होता हैं, 25 साल बाद नहीं। लेकिन तब वह अहंकार में थे। उस अहंकार में ही उन्होंने पंजाब को बर्बाद किया। लेकिन उनके और उनके आस-पास के सभी लोगों का असली चेहरा अब पूरी तरह से उजागर हो गया है। इसलिए वह हर चीज से घबरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘पवित्र ग्रंथों की बेअदबी पर कड़ी सजा, सख्त कानून बनेगा’, भगवंत सिंह मान ने की घोषणा
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 day ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
2 days agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 days agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
3 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines