पंजाब में इस समय मजीठा नकली शराब मामले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। मजीठा में जहरीली शराब पीने की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, इस मामले की पुलिस जांच में राजनीतिक गठजोड़ की बात सामने आई है। इसके साथ ही पुलिस को पूरी आशंका है कि इसके पीछे स्थानीय नेता का हाथ है। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही मजीठा जाएंगे। इस मामले को लेकर सीएम मान ने कहा कि मासूम लोगों की जान लेने वाले हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।
जहरीली शराब कांड में किस नेता का हाथ
सूत्रों के हवाले से बड़ा खुलासा हुआ है, जिसके अनुसार मजीठा में जहरीली शराब कांड के पीछे स्थानीय नेता का हाथ होने की आशंका है। वहीं, पुलिस जांच में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह और बाकी के आरोपियों के तार एक संगठित राजनीतिक-आपराधिक नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में इस मामले से जुड़े कई राज खुले हैं, जिसमें पता चला है कि नकली शराब का कारोबार स्थानीय नेता के संरक्षण में फल-फूल रहा था, जिससे फंडिंग और रसूख दोनों मिल रहे थे।
नकली शराब का नेटवर्क
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारियों की पुष्टि अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (IPC) की धारा 105 और 61ए के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नकली शराब नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए गहन जांच कर रही है। पंजाब सरकार ने इस कड़ी कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि राज्य में शराब माफिया को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: Punjab News: अमृतसर में मचा हड़कंप! जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक
7 घंटे में पकड़े गए 7 आरोपी
इस जहरीली शराब कांड की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 घंटे के भीतर नकली शराब के गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुख्य सरगना साहिब सिंह और प्रभजीत सिंह शामिल हैं। इनके साथ गिरफ्तार हुए बाकी आरोपियों की पहचान कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू (प्रभजीत का भाई), गुरजंट सिंह, निंदर कौर (निवासी थरयेवाल) और साहिब सिंह उर्फ सराए के रूप में हुई हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
1 hr agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
4 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
7 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
7 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines