हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

लुधियाना में तेज रफ्तार कार का कहर, एक बाद एक कई वाहनों को मारी टक्कर; 5 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार Tata Tiago EV ने बाइक, ई-रिक्शा और एक्टिवा को टक्कर मार दी. हादसे में 5 लोग घायल हुए और घटना CCTV में कैद हो गई.

विज्ञापन
लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, हादसा CCTV में कैद. (Image- X/@FMNewsLive)

पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में 5 लोग घायल हो गए. पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की.

15 फीट ऊपर उछला बाइक सवार

हादसे के समय वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, कार तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. कार ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब 15 फीट हवा में उछल गया और तीन बार पलटने के बाद करीब 30 फीट दूर सड़क पर जा गिरा. इसके बाद भी कार नहीं रुकी. वह आगे बढ़ी और दो ई-रिक्शा और सामने से आ रही एक एक्टिवा को भी टक्कर मार दी. ई-रिक्शा पूरी तरह पलट गया.

चश्मदीदी की आंखों देखी

हादसे के गवाह एक ई-रिक्शा वाले ने बताया कि घटना करीब शाम 4 बजे हुई. उनके मुताबिक, वह 2 सवारी को ई-रिक्शा में लेकर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कार पहले बाइक से टकराई और फिर दूसरे ई-रिक्शा को भी चपेट में ले लिया. उन्होंने बताया कि कार की स्पीड तकरीबन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की थी.

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

हादसे में कार ड्राइवर जतिंदर पाल सिंह को भी मामूली चोट आई हैं. कार में मौजूद दो सवारियों को चोट नहीं लगी. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल हादसे के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस CCTV फुटेज और पूरे मामले की जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola