Murder Mystery Revealed After 22 Days: पंजाब पुलिस पिछले 22 दिनों लुधियाना के एक नाले में मिली लाश के कातिल को ढूंढ रही थी। हत्या की वारदात को देखते ही देखते 22 बीत गए, जिसके बाद इस हत्या पर से पर्दा हटा। पुलिस ने इस मामले में जूस का ठेला लगाने वाले दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इनसे आरोपी पहले ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस को शक न हो इसलिए आरोपी ने फिल्मी तरीके का इस्तेमाल करते हुए अपना कारोबार बदल लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
हत्या के बाद बदला कारोबार
जानकारी के अनुसार, आरोपी काली सड़क का रहने वाला है। आरोपी ने युवक की हत्या कर उसके हाथ बांध ई-रिक्शा में लाद नाले में फेंका था। मृतक की पहचान लिलान के तौर में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी विकास ने बेहद चलाकी से अपना कारोबार बदल लिया है ताकी पुलिस को उस पर कोई शक न हो। आरोपी ने हत्या के तुरंत बाद ही ई-रिक्शा चलाना छोड़ दिया और जूस का ठेला लगा लिया।
भाइयों के बीच तनाव
बताया जा रहा है कि आरोपी का दूसरा साथी धर्मेंद्र पहले से ही जूस ठेला लगाता है। धर्मेंद्र का भाई लिलान (मृतक) के साथ रहता था। धर्मेंद्र का भाई अपनी कमाई का एक भी पैसा उसे नहीं देता था। इसको लेकर दोनों भाइयों के बीच हमेशा तनाव रहता था। धर्मेंद्र को शक था कि लिलान उसके भाई को उसके खिलाफ भड़काता है।
यह भी पढ़ें: HIV-AIDS पर बनी यह फिल्म समाज के मुंह पर चाटा, आखिरी 15 मिनट रुला देंगे, YouTube पर देखें फ्री
शातिर आरोपी
इसी वजह से उसने विकास के साथ मिल लिलान की हत्या का प्लान बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी धर्मेंद्र इतना शातिर था कि हत्या के बाद पुलिस स्टेशन के चक्कर काटकर लिलान के कातिल का पता लगवाता था। इसके अलावा धर्मेंद्र अक्सर परिवार के लोगों के साथ मिलकर लिलान को ढूंढने का नाटक भी करता था, ताकी किसी वो उस पर शक न हो।
ऐसे खुला हत्या का राज
लिलान के लिए धर्मेंद्र की इतनी फिक्र को देखते हुए उसके परिवार को उस पर शक हुआ। एक दिन उन्होंने धर्मेंद्र को बताया कि उन्होंने लिलान के लापता होने की शिकायत ACP से कर दी है। अब इस मामले में पुलिस तेजी से काम करेगी और जल्द -जल्द से आरोपी को पकड़ लेगी। इससे धर्मेंद्र डर गया और हत्या की सारी कहानी लिलान के परिवार के सामने सुना दी।
मैंने नहीं, उसने मारा
धर्मेंद्र ने बताया कि लिलान को उसने नहीं मारा है। उसका कातिल विकास है जो काली सड़क का रहने वाला है। धर्मेंद्र ने ये भी बताया कि विकास ने ही लिलान की लाश को ई-रिक्शा में लाकर नाले में फेंका है। धर्मेंद्र के बयान के बाद पुलिस ने गंदे नाले की तलाशी करवाई और लिलान का शव बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, मामला दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 hr agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
5 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
1 day agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
2 days agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 days agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
3 days ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
4 days agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines